Bhopal News: भोपाल के आसमान में एयर शो को लेकर तैयारियां तेज, फाइटर जेट्स को देखने के लिए लोगों की लगी भीड़
Bhopal fighter jets news: राजधानी में भारतीय एयरफोर्स का 91वां स्थापना दिवस 30 सितंबर को मनाने की तैयारियां तेज चल रही है इससे पहले वायु सेना के फाइटर जेट्स बड़े तालाब के आसमान में शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन करते नजर आए। इसके लिए 30 लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर भोपाल पहुंचे हैं।
इनमें से 25 विमान राजाभोज एयरपोर्ट पर और बाकी तीन ईएमई केंद्र में खड़े किए गए है। बताया जा रहा है कि अभ्यास के लिए जगुआर, मिराज, सूर्यकिरण, तेजस-130 और चिनूक हेलीकॉप्टर शामिल है।

रिहर्सल में जगुआर, मिराज, सूर्यकिरण, तेजस ₹130 और चिनूक हेलीकॉप्टर शामिल है। बता दे भोपाल के बड़े तालाब पर स्थित वोट क्लब और वीआईपी रोड पर खड़े होकर इस एयर शो को फ्री में देखा जा सकता है। वायु सेना के इस अभ्यास को देखने के लिए विप रोड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बता दे 30 तारीख को वायु सेना का कार्यक्रम वोट क्लब पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल मुख्य अतिथि रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

महिला पायलट भी फ्लाईपास्ट में हो रही शामिल
एयर मार्शल एक भारती ने बताया कि एयर शो पावर बियोंड बाउंड्रीज थीम पर होगा। इसमें तेजस, जगुआर, ध्रुव चिनूक, सूर्यकिरण जैसे विमान और हेलीकॉप्टर अपना जौहर दिखाएंगे। महिला पायलट भी फ्लाई पास्ट में शामिल होंगी।
अभ्यास के लिए शेड्यूल किया गया तय
अभ्यास को लेकर सुबह 10 से 12 के बीच आने वाली उड़ानों को 26 से 30 सितंबर के लिए रीशेड्यूल किया गया है। इंडिगो की मुंबई फ्लाइट सुबह 8:45 पर आकर 9:15 पर रवाना होगी। इंडिगो की उदयपुर उड़ान सुबह 8:55 पर आकर सुबह 9:20 पर रवाना होगी। इसी तरह इंडिगो की गोवा फ्लाइट इन तिथियां में दोपहर 12:40 बजे आएगी और भोपाल से दोपहर 1:10 पर रवाना होगी।
रहेगा इनका आकर्षण
फ्लाईपास्ट में लड़ाकू विमान एसयू-30, मिराज-2000, जगुआर एलसीए, तेजस, हॉक्स हेलीकॉप्टर, चिनूक, एमआई-17, V-5, चेतक, एएलएच और परिवहन विमान सी-130 और IL-78 शामिल होंगे। सूर्यकिरण, एरोबेटिक टीम, सारंग हेलीकॉप्टर, डिस्प्ले टीम और आकाश गंगा टीमें भी कार्यक्रम में प्रदर्शन करेंगी है।












Click it and Unblock the Notifications