Bhopal News: वन विहार में पहली बार इसी महीने सिंहों की ब्रीडिंग की तैयारी, आज से बदल जाएगा घूमने का समय
Bhopal Van Vihar News: राजधानी भोपाल के वन विहार में सिंहों की ब्रीडिंग इसी महीने संभावित है वन विहार के अधिकारियों के मुताबिक सिंहनी के हीट पर आने पर इनकी बिल्डिंग की संभावना है। सिंह-सिंहनी अलग-अलग ब्लड लाइन के हैं। यह एक परिवार के नहीं है। वन विहार में पहली बार सिंह की ब्रीडिंग के प्रयास किए जा रहे हैं।
अधिकारियों के मुताबिक सिंह का सिंहनी के प्रति अट्रैक्शन बढ़ा है। सिंहनी के हीट पर आने के दौरान इन्हें एक बाड़े में रखा जाएगा। उधर भोपाल और उसके आसपास के3 जंगलों में बाघ और तेंदुए के बाद भालू की संख्या भी बढ़ रही है। इस लोक प्रजाति के 10 से अधिक भालूओं ने समरधा रेंज की सब रेंज में उपस्थिति दर्ज कराई है।

यह केकिड़या गांव, टाइगर गेट के पास देखे गए हैं। इसमें एक मादा भालू के साथ शावक भी है। भोपाल वन मंडल के अधिकारियों का अनुमान है कि रातापानी सेंचुरी में इनकी संख्या बढ़ने से कमजोर भालू भोपाल के जंगलों की ओर मूव कर रहे हैं। मादा भालू का मूवमेंट शवकों की सुरक्षा को लेकर है। वन अधिकारियों ने जंगल किनारे के गांव में मुनादी कराई है ताकि लोग वन में जाने से परहेज करें।
वाईजैग जू से आएंगे दो बायसन और तीन वाइल्ड डॉग
भोपाल वन विहार में आंध्र प्रदेश के वाईजैग जू से बायसन और 3 वाइल्ड डॉग लाए जाएंगे। इसके लिए वन विहार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके पहले गोवा जू से बायसन लाने थे और वन विहार को बदले में भालू देना था। लेकिन गोवा जू के अधिकारियों को भालू की उम्र ज्यादा होने की वजह से वे पसंद नहीं आए।
भोपाल वन विहार खुलने का समय बदला
भोपाल वन विहार की टाइमिंग 1 अगस्त यानी आज से बदल जाएगी। मंगलवार को इसके बंद होने के आधे घंटे पहले पर्यटकों की एंट्री बंद हो जाएगी। पर्यटक आप यहां पर 1 घंटा कम घूम पाएंगे। अब वन विहार का समय सुबह 6:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक हो जाएगा। वही विंडो टिकट सुबह 6:30 से शाम 6:00 बजे तक ही मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications