Guna News: 8 साल की मासूम पर बिगड़ी 68 वर्षीय बाबा की नीयत, 10 रुपए का लालच देकर फुसलाया फिर उठा ले गया घर

Guna News: गुना जिले के चांचौडा क्षेत्र से एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। 8 साल की किशोरी से एक बुजुर्ग छेड़छाड़ किया है। 68 साल का बूढ़ा प्रसाद और 10 रुपये देने की बात कहकर घर ले गया था।

Guna 68 year old molested 8 year old innocent

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। चांचौडा में 68 साल के वृद्ध ने 8 साल की बच्ची से शारीरिक छेड़छाड़ की है। वही, पीड़ित की मां के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जिले के चांचौडा इलाके में कोचिंग जाते समय आरोपी ने नाबालिग बच्ची से छेड़खानी की थी। उसे प्रसाद और 10 रूपये देने के बहाने आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की थी। घटना सामने आने के बाद गुस्साए लोगों ने बीनागंज तिराहे पर जाम लगाया था। प्रशासन और पुलिस की समझाईश के बाद लोगों ने जाम हटाया था।

जानकारी अनुसार गुरुवार की रात पीडित बच्‍ची की मां चांचौडा पुलिस स्टेशन पर मामला दर्ज कराया था। शिकायत में बताया कि उसकी 8 साल की नाबालिग बच्ची ट्यूशन पढ़कर के बापस घर लौट रही थी। तभी रस्ते में बीजनीपुरा निवासी रामकुमार शर्मा उसकी बेटी का हाथ पकड़कर अपने घर में ले गया। उसे प्रसाद और 10 रूपये देकर उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की गई। बच्‍ची के रोने पर रामकुमार शर्मा द्वारा मासूम बेटी को छोड़ दिया गया। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर ने जानकारी दी कि नाबालिग के साथ छोड़छाड़ की घटना को गंभीरता से लिया है। मासूम से छेड़छाड़ के आरोपी को जल्‍द-जल्‍द से गिरफ्तार किये जाने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया। पुलिस द्वारा प्रकरण में छेड़छाड़ के आरोपी रामकुमार शर्मा की तलाश की गई। इसी क्रम में जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामकुमार(68) पुत्र स्वर्गीय जगदीशप्रसाद शर्मा निवासी ग्राम बीजनीपुरा थाना चांचौड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+