बंगले पर सियासत : कमलनाथ सरकार के गृहमंत्री को भोपाल में नहीं मिला किराए का मकान
भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिरने और शिवराज सिंह चौहान की कमाने संभालने के बाद अब बंगले पर सियासत हो रही है। कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे नेताओं से चौहान सरकार बंगले खाली करवा रही है। हालांकि सत्ता हाथ से जाने के बाद छह माह में सरकारी बंगला खाली करने का नियम है।

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार में गृहमंत्री रहे बाला बच्चन के सामने दिक्कत यह आई है कि उन्हें सरकारी बंगला खाली करने के लिए राजधानी में कोई दूसरा भवन किराए पर नहीं मिल रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व गृहमंत्री ने भोपाल में सरकारी बंगला खाली करने के लिए चार दिन तक कोई दूसरा मकान ढूंढा, मगर मकान नहीं मिलने पर वे मंगलवार को सरकारी बंगले से सामान समेटकर ट्रक में भरा और राजपुर बड़वानी रवाना हो गए।













Click it and Unblock the Notifications