Bhopal News: पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कोडिंग युक्त कफ सिरप की 127 पेटियां बरामद, कीमत 26 लाख रुपए
भोपाल क्राइम ब्रांच ने 26 लाख की कोडिन युक्त कफ सीरप को बड़ी मात्रा में जब्त किया है। शाहजहांनाबाद इलाके में स्थित एक गोडाउन में छापा मारकर नशीले कफ सीरप की 127 पेटी जब्त की गई हैं, जिसकी कीमत 25,90,800 रुपए बताई जा रही है। पूरी कार्रवाई को मैहर पुलिस की सूचना पर अंजाम दिया गया है।
मैहर में भी 12,09,250 रुपए का कफ सीरप बरामद किया गया है, जिस पर दावा किया जा रहा है कि मुख्य आरोपी अंकित बंग प्रदेश भर में इस नशीले पदार्थ की सप्लाई करता था। भोपाल और मैहर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी श्रृतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि आरोपी अंकित बंग का पुत्र रमन बंग (27) निवासी पानी की टंकी के पास शाहजहांनाबाद में 12वीं तक पढ़ाई की है।

वहां उसने एक किराए का कमरा लेकर गोडाउन बनाया है, जिसमें बड़ी संख्या में कोडीन युक्त कफ सीरप का स्टॉक रखा गया था। पुलिस ने आरोपी के गोडाउन पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में कफ सीरप जब्त किया है, जिसमें 127 पेटी कफ सीरप की कीमत 25 लाख 90 हजार आठ सौ रुपए से अधिक बताई जा रही है।
मैहर से मनीष साकेत उर्फ नंदू, पुत्र संतोष शुक्ला, संपत कुमार मिश्रा और संतोष कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है, जिनका कब्जा से 15 कार्टून कफ सीरप जब्त किया गया है, जिनकी कीमत 12 लाख 9 हजार 25 रुपए है। पूरी कार्रवाई को मैहर पुलिस के अधीक्षक राजीव पाठक की सूचना पर अंजाम दिया गया था।
श्री पाठक ने बताया कि उन्होंने भोपाल पुलिस को सूचित किया था कि भोपाल से बड़ी संख्या में कफ सीरप को लाकर मैहर सहित आस पास के जिलों में खपाने का काम किया जा रहा है। मैहर से गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 15 कार्टून कफ सीरप जब्त किया गया है, जो अंकित के लिए माल लेकर आस-पास के जिलों में सप्लाई किया करते थे।












Click it and Unblock the Notifications