Bhopal: पुलिस सब इंस्पेक्टर ने पत्नी और बेटे की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर किया सुसाइड, बच्चे का आ रहा था जन्मदिन

भोपाल में सब इंस्पेक्टर(sub-inspector) ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पत्नी और बेटे की हत्या के बाद आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कोलार के ललिता नगर में घर के अंदर से दो शव बरामद किए हैं।

SI ने पत्नी और बेटे की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर किया सुसाइड

Bhopal News: राजधानी भोपाल में पुलिस सब इंस्पेक्टर ने ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सब इंस्पेक्टर सुरेश खांगुड़ा के रूप में हुई है। सुरेश खांगुड़ा भोपाल में पुलिस की स्पेशल ब्रांच में पदस्थ थे। सब इंस्पेक्टर का शव मिलने के बाद जब पुलिस उनके निवास पर पहुंची तो वहां उनकी पत्नी और बच्चे के शव मिले। जिनकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि सब इंस्पेक्टर ने पहले पत्नी और बेटी की हत्या की। उसके बाद खुद ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज मामले में चरित्र शंका की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही हैं। बता दे सुरेश 2017 बैच के सब इंस्पेक्टर थे।

Recommended Video

    Bhopal: पुलिस सब इंस्पेक्टर ने पत्नी और बेटे की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर किया सुसाइड

    राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब समझ स्पेक्टर सुरेश तायड़े का शव पुलिस को रेल पटरी पर मिला। पुलिस शव को बरामद कर हम इसी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर कई घंटों तक शव को मोर्चरी में रखने के बाद जब कोई शव को लेने नहीं पहुंचा तो पुलिस खुद उनके कोलार स्थित निवास पर पहुंची। जहां पर पुलिस ने घर के अंदर जैसे ही प्रवेश किया। वहां पत्नी और बच्चे की लाश को देखकर पुलिस चौंक गई। बताया जा रहा है कि दंपति ने 2017 में लव मैरिज की थी बेटा 17 मार्च को 2 साल का हो जाता। एस आई के साले ने बताया कि सुरेश पांडे का परिवार खुशहाल था। किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी किसी चौथे व्यक्ति का हाथ हो सकता है।

    कोलार पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सब इंस्पेक्टर सुरेश तायडे मूल रूप से आगर मालवा के रहने वाले थे 5 साल पहले भोपाल में किराए के घर में रहे थे। सुरेश का शव आज सुबह 10 बजे हबीबगंज रेलवे स्टेशन के आगे मिसरोद इलाके में रेलवे ट्रैक पर मिला। मिसरोद पुलिस ने परिजन के बारे में पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली ऐसे में पुलिस सुरेश के घर स्वागत बंगले के पास राजवैध कॉलोनी, कोलार पहुंची। मकान पर बाहर से ताला लगा हुआ था, लेकिन घर के अंदर टीवी ऑन था। पुलिस ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में पुलिस दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर के अंदर घुस गई। अंदर सुरेश की पत्नी कृष्णा, जिसकी उम्र 28 साल और 2 साल का बेटा इवान खून से लथपथ पड़े हुए थे। पास में ही मीट काटने वाला चाकू पड़ा हुआ था पुलिस का मानना है कि इसी चाकू से दोनों की गला रेत कर हत्या की गई। कृष्णा राजगढ़ की रहने वाली थी। सुरेश यूपीएससी की तैयारी भी कर रहे थे।

    कोलार पुलिस का मानना है कि इस तरह से बेरहमी से हत्या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में ही होती है, इसलिए पुलिस चरित्र शंका के एंगल पर भी जांच कर रही है। रात में यह साईं ने पत्नी की हत्या की होगी इसके बाद उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे आकर सुसाइड कर ली होगी। एसीपी को लाल सुरेश दामले का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या और खुदकुशी मालूम हो रही है महिला और बच्चे की गले को धारदार हथियार से काटा गया है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+