500 CCTV फुटेज चेक करने के बाद सांसद और विधायकों के आवासीय परिसर के लुटेरों को तलाश रही पुलिस

Bhopal News: राजधानी भोपाल में सांसद और विधायकों के आवासीय परिसर रचना टावर में शराब कंपनी के कार्यालय में लूट के मामले में पुलिस संदेहियों के नजदीक पहुंच गई है।

शहर के तमाम इलाकों के 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज और 200 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस इस मामले को सुलझाने वाली है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।

Police searching for robbers of MP residential complex after checking 500 CCTV footages

कंपनी ठेकेदार श्याम सुंदर जायसवाल से करीब 12 लाख रुपए लूट गए थे 5 दिनों की मेहनत के बाद पुलिस संदेहियों के सुराग जताने में कामयाब हो गई है पुलिस इस मामले का खुलासा जल्द करने की बात कह रही है बताया जा रहा है कि शराब कंपनी का पूर्व कर्मचारी ही इस वारदात को मास्टरमाइंड है। उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग से इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आधा दर्जन से अधिक संदेहियों से पूछताछ कर रही है, ऐसे में जल्द ही इस मामले का खुलासा होने की संभावना है।

बाइक के नंबर से लूट के कड़ियों को जोड़ा

बताया जा रहा है कि 7 अगस्त को सुबह ठेकेदार के कार्यालय रचना टावर में दो अज्ञात बदमाश पहुंचे और उन्होंने हथियारों के बल पर ठेकेदार से करीब 12 लाख रुपए नगद राशि की लूट की और फरार हो गए इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की मदद से वारदात में इस्तेमाल बाइक के नंबर से इस लूट की कड़ियों को जोड़ा और संदेहियों के पास तक पहुंची। विभागीय सूत्रों का दवा है कि एक-दो दिन में इस लूट का खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+