Bhopal News: घर बुलाकर दामाद को पीटने वाले ससुर-साले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, काजी कैंप इलाके की घटना

Bhopal News: हनुमानगंज के काजी कैंप इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते ससुर और साले ने दामाद को घर बुलाकर जमकर पीटा। इतना ही नहीं उन्होंने उसे पर फायर तक कर दिया गनीमत रही की गोली दामाद को छूते हुए निकल गई।

करीब 1 घंटे तक दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने ससुर और साले को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने से पहले ससुर-साले ने काफी ड्रामा किया। पुलिस की समझाइश बाद दोनों गिरफ्तारी के लिए तैयार हुए।

Police arrested the sasur and Sala who beat their son-in-law after calling him home in Qazi Camp

हनुमानगंज थाने के टी अवधेश सिंह भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 53 साल के सुल्तान परिवार के साथ गुरु नानक कॉलोनी काजी कैंप में रहते हैं। उनका अपने दामाद शानू उर्फ शाहवाज के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। सोमवार रात करीब 11:00 शानू उनके घर पर आया था। इस दौरान उनका विवाद हो गया। सुल्तान और उनके बेटे ने शानू के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनकी तरफ से शानू पर गोली चलाई गई। हालांकि शानू बाल- बाल बच गया और गोली उसे छूते हुए निकल गई उसे पेट और शरीर में अन्य जगह चोटें लगी हैं।

जवाब में उसने भी ससुर और शानू पर हमला किया। लोगों ने शानू को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है टी भदोरिया ने बताया कि फायर होने की बात कही जा रही है। हालांकि फायर किसने किया यह अभी जांच का विषय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+