Bhopal से PM MODI ने विपक्ष पर साधा निशाना- महिला आरक्षण बिल का घमंडिया गठबंधन ने खट्टे मन से समर्थन किया
MP में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी भोपाल के दौरे पर आए हैं, जहां राजधानी भोपाल आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन संघ के सह संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडिया एयरलाइंस पर भी जमकर निशाना साधा है।
राजधानी भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि नजर आ रहे थे।

विपक्ष पर साधा निशाना
पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, आज बड़ी संख्या में मेरी बहने और बेटियां आई है। आपको जो मोदी ने गारंटी दी थी, वह भी पूरी हो गई थी। कुछ दिन पहले लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं के लिए 33% सीट आरक्षित करने का कानून पारित हो गया, लंबे समय से देश इसका इंतजार कर रहा था। मोदी है, तो हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। मैं एमपी समेत पूरे देश की बहनों को सावधान करना चाहता हूं। कांग्रेस और उसके नए-नए घमंडियां गठबंधन ने मजबूरी में खट्टे मन से समर्थन किया है। बे मन से किया है। यह खट्टापन उनके बहानों में दिखाई देता है। यह उनके गठबंधन में जितने लोग हैं, यह वही लोग हैं, जिन्होंने 30 साल तक कानून पास नहीं होने दिया। संसद में हंगामा किया, और बिल फाड़ दिए। अब मजबूरी में बिल का समर्थन किया है। अब जब समझ गए कि, इनकी चाल चरित्र सबके सामने आ गया है, तो कहने लगे कि, यह क्यों नहीं किया, वह क्यों नहीं किया।
कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस ना खुद बदलना चाहती है, ना ही देश को बदलने देना चाहती है। देश समृद्धि की तरफ बढ़ने के लिए घोर मेहनत कर रहा है, लेकिन कांग्रेस देश को 20वीं सदी में ले जाना चाहती है। मैं एमपी के साथियों से एक बात जरुर कहना चाहता हूं, मेरे नौजवान साथियों गौर से सुनिए, अपने परिवार वालों से बात कीजिएगा, उनसे पूछिए आपके माता-पिता आपके दादा- दादी को अभाव में रखने के लिए सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस जिम्मेदार है, उनको मुसीबत में जीने के लिए मजबूर करने वाली एकमात्र पार्टी कांग्रेस है।
ये भी पढ़े- MP में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति, कुशासन और करोड़ों का करप्शन: PM नरेंद्र मोदी












Click it and Unblock the Notifications