PM Narendra Modi का Bhopal दौरा, कुछ ऐसा है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
मिशन 2023 से पहले एमपी में दिग्गजों की दस्तक का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27 जून को राजधानी भोपाल दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से संबंधित प्रस्तावित मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी सामना आ चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे के दौरान राजधानी भोपाल में रोड शो का आयोजन भी होना था, लेकिन समय की कमी और बिगड़ते मौसम को देखते हुए फिलहाल रोड शो को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। वहीं अब रोड शो स्थगित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल में दो ही कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें पहला कार्यक्रम वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का है तो वहीं दूसरा कार्यक्रम बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का है।

कुछ ऐसा है कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की प्रस्तावित समय सारणी पर एक नजर डालें तो इसके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 8.35 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे, जहां वे 9.50 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहीं इसके बाद 10.15 बजे भोपाल एयरपोर्ट से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे। 10.30 बजे बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के लिए रवाना होंगे। 11.00 बजे तक रानी कमलापति स्टेशपन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। 11.05 बजे सड़क मार्ग से लाल परेड मैदान के लिए पीएम मोदी रवाना होंगे। 11.15 से 12.15 तक मेरा बूथ सबसे मजबूत बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। 12.30 बजे भोपाल की लाल परेड मैदान से हवाई मार्ग से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
पहले भी हुआ था रोड शो स्थगित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजधानी भोपाल में होने वाला रोड शो दूसरी बार स्थगित हुआ है, जहां इससे पहले बीते अप्रैल माह में मध्य प्रदेश दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजधानी भोपाल में रोड शो होना था, लेकिन अचानक हुए कार्यक्रम में बदलाव के चलते रोड शो को रद्द कर दिया गया था। वहीं इसके बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को राजधानी भोपाल के दौरे पर आने वाले हैं, जहां अबकी बार भी उनका रोड शो प्रस्तावित था, लेकिन समय की कमी और बिगड़ते मौसम को देखते हुए रोड शो को स्थगित कर दिया गया है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है, जहां चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
ये भी पढ़े- PM Narendra Modi के भोपाल दौरे की तैयारी पूरी, एक बार फिर कैंसिल हुआ रोड शो












Click it and Unblock the Notifications