पीएम मोदी ने किया 'गृह प्रवेशम' योजना का उद्घाटन, मध्य प्रदेश के 5.21 लाख लोगों को मिलेगा आवास

भोपाल, 29 मार्च। मध्य प्रदेश में पीएम आवास योजना के तहत मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'गृह प्रवेशम' योजना का उद्घाटन किया। गृह प्रवेशम के तहत मध्य प्रदेश के 5.21 लाख लोगों को आवास का सपना पूरा होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम ने इस योजना का उद्घाटन किया। वर्चुअल कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

Griha Pravesham

पीएम ने कहा कि आज मध्य प्रदेश के 5.21 लाख परिवारों को घर मिलने जा रहा है। कुछ ही दिन में हिंदू कैलेंडर के अनुसार नया साल शुरू होगा। नए साल पर नए घर में प्रवेश बहुत शुभ है। मैं आपको इसकी शुभकामनाएं देता हूं। इस दौरान विपक्षी दलों पर भी हमला किया। पीएम ने कहा कि हमारे देश में कई दलों ने गरीबों के लिए नारे तो बहुत लगाए, लेकिन उनके सशक्तिकरण के लिए कुछ नहीं किया। एक ईमानदार सरकार और सशक्त गरीब जब साथ मिलते हैं तो गरीबी भी परास्त होती है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों में बने ये सवा 5 लाख घर सिर्फ आंकड़ा भर नहीं है। ये देश में सशक्त होते गरीब की पहचान हैं। ये भाजपा सरकार की सेवा भाव की मिसाल है। गांव की गरीब महिलाओं को लखपति बनाने का प्रतिबिंब है। यह गरीबी से लड़ने का पहला कदम है। जब गरीब के सिर पर पक्की छत होती है तो वह अपने बच्चों की पढ़ाई और दूसरे कामों पर ध्यान लगा पाता है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन के लिए भाजपा सरकार 2.60 लाख करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। अगले 6 महीने में हमारी योजना करीब 80 हजार करोड़ रुपए और खर्च करने की है।

पिछली सरकार में गरीबों का राशन लूटने के लिए 4 करोड़ फर्जी राशन कार्ड बनवाए गए थे। इनमें उन लोगों के नाम थे जो थे ही नहीं। इन लोगों के नाम से राशन उठाया जाता था और फिर बाजार में बेच दिया जाता था। 2014 में हमने इस गड़बड़ी को सही किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त करने का काम करती है। हमने महिलाओं की परेशानी को दूर करने के लिए हर घर तक जल पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। ढाई साल में हमने देश भर के 6 करोड़ से अधिक परिवारों को शुद्ध पेयजल कनेक्शन मुहैया कराया। योजना शुरू होने से पहले मप्र के 13 लाख ग्रामीण परिवारों के घर में पाइप से पानी आता था। आज मप्र में 50 लाख परिवारों तक पाइप से पानी पहुंचने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+