MP News : BJP की कोर कमेटी की बैठक में हुई प्लानिंग, विधानसभा चुनाव 2023 में SC-ST की सीटों पर विशेष फोकस

विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी 103 विधानसभा क्षेत्र में जीत के लिए नए सिरे से प्लानिंग करेगी। जिन सीटों पर कांग्रेस और अन्य दलों के विधायक हैं और भाजपा यहां दूसरे या तीसरे नंबर पर है इसके लिए पार्टी ने विधानसभा प्रभा

Assembly Elections 2023 : मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी 103 विधानसभा क्षेत्र में जीत के लिए नए सिरे से प्लानिंग करेगी। जिन सीटों पर कांग्रेस और अन्य दलों के विधायक हैं और भाजपा यहां दूसरे या तीसरे नंबर पर है इसके लिए पार्टी ने विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति पहले ही कर दी है और वहां से मिले फीडबैक के आधार पर भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। इन विधानसभा क्षेत्र में फतेह के साथ sc-st सीटों के लिए भी सरकार और संगठन द्वारा तय रणनीति के आधार पर कांग्रेस नेता और मंत्रियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

शिवराज ने बताया एक्शन प्लान

शिवराज ने बताया एक्शन प्लान

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर BJP ने आगामी कार्यक्रमों और सत्ता व संगठन के समन्वय को लेकर मंगलवार को कोर कमेटी की बैठक की। इस बैठक में हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पाने वाले वोटर को साधने पर सबसे अधिक फोकस रहा। जिसमें सीएम जनसेवा अभियान की रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी एक्शन प्लान की जानकारी दी। इस दौरान यह सुझाव आया कि केंद्र और राज्य सरकार गांव में रहने वाले गरीब परिवारों को बल्ब से लेकर रसोई गैस, सिलेंडर, घर, राशन रोजगार और स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान कार्ड तक सब कुछ दे रही है, तो इसे घर-घर जाकर बताना भी होगा कि सरकार उनके लिए क्या क्या कर रही है। सीएम ने बताया कि संबल योजना में जन्म से लेकर मृत्यु तक लाभ देने का प्रावधान अलग-अलग विभागों के जरिए किया गया है। इसके लिए योजना बनाकर अभियान के रूप में काम करना है। साथ ही निगम मंडल और संगठनात्मक नियुक्तियों के साथ पद अधिकारियों और मंत्रियों के प्रभार सता ब्यूरोक्रेसी को लेकर भी चर्चा हुई।

जिलों की मैदानी रिपोर्ट देना जरूरी

जिलों की मैदानी रिपोर्ट देना जरूरी

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजीत जामबालय बैठक के दौरान जिलों के प्रभाव पर जोर देते हुए कहा कि हमें वहां की मैदानी रिपोर्ट चाहिए इसके लिए पदाधिकारियों और अन्य नेताओं के दौरे अधिक से अधिक होने चाहिए इन नेताओं ने कहा कि वे खुद भी इसलिए जिलों में लगातार पहुंच रहे हैं और स्थानीय स्तर के सभी कार्यकर्ताओं से संवाद कर सुधार की स्थितियों को समझ रहे हैं यह काम आने वाले समय में तेजी से करना है जिन जिलों का पर्सनल वेतन नहीं है उन जिलों के जिला अध्यक्षों के बदलाव के बारे में भी जल्द फैसला लेने की चर्चा बैठक में हुई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोर कमेटी की बैठक के बीच अचानक बाहर निकल गए थे।

कमजोर सीटों को लेकर विशेष चर्चा

कमजोर सीटों को लेकर विशेष चर्चा

सूत्रों के अनुसार जिन क्षेत्रों में बीजेपी की कमजोर स्थिति है। वहां पर नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं को निगम मंडलों में नियुक्ति देकर उनको खुश किया जा सकता है,जिससे पार्टी वहां पर मजबूत हो। sc-st क्षेत्रों में पार्टी के अंदरूनी सर्वे उतने सही नहीं आ रहे हैं जितना कि पार्टी के नेता उम्मीद थी, इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी आदिवासी बहुल क्षेत्र में बसपा के वोट बैंक पर अपनी और आकर्षित करने का प्रयास करेगी।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने भारत जोड़ों को बताया अप्रासंगिक

केंद्रीय मंत्री तोमर ने भारत जोड़ों को बताया अप्रासंगिक

बीजेपी की कोर बैठक में शामिल होने भोपाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा के दौरान राहुल गांधी की यात्रा को अप्रासंगिक बताया है। उन्होंने कहा कि जब भारत टूटा ही नहीं है, तो जोड़ने का सवाल कहा से पैदा होता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने बहुत तरक्की की है। तोमर ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा का कोई औचित्य नहीं है। वहीं सिंधिया से मतभेद के सवालों पर तोमर बचते नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+