भोपाल में तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर लोगों से करते थे ठगी, पुलिस ने छह आरोपी पकड़े
भोपाल, 11 अक्टूबर। खुद को उज्जैन का सिद्ध बाबा बताकर ठगी करने वाला एक गिरोह भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा है। ये लोगों को तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर ठगी करते थे। इन पर तीस हजार रुपए का ईनाम भी रखा गया था। मध्य प्रदेश की बागसेवनिया पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा है।
Recommended Video

बागसेवनिया पुलिस ने बताया कि आलीराजपुर निवासी 25 वर्षीय अखिलेश रावत ने रिपोर्ट दी कि वह 5 अक्टूबर को बरकत्तउल्ला यूनिवर्सिटी काम से आया था। विश्वविद्यालय से बाहर निकलकर बागसेवनिया बाजार तरफ जा रहा था। इसी दौरान अहमदपुर दरगाह से आगे एक व्यक्ति मेरे पास आकर पता पूछने लगा। मैंने कहा कि मैं बाहर का व्यक्ति हूं।
वह बातें करते हुए मेरे साथ साथ चलने लगा। कुछ दूरी पर एक और व्यक्ति भी पीछे से आया। वह भी पता पूछने लगा। दोनों मेरे साथ कुछ दूर तक चले। तंत्र विद्या कर एक व्यक्ति ने पैर रगड़कर आग जला दी।
बोलने लगा तेरे जेब में जो भी हैं, वह मेरे हाथ में रख दे। मैंने डर के कारण जेब से निकलकर उन्हें 35 हजार रुपए दे दिए। उसने मुझसे कहा कि 51 कदम पीछे मुड़कर चल कर जा। वहां भगवान के दर्शन होंगे। मैं 51 कदम गया। वापस मुड़ा, तो दोनों गायब थे।
बागसेवनिया पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पीड़ितों की नजरों से बचाकर कपूर जमीन में डाल देते थे। फिर जमीन को पैर से रगड़ते थे। इससे धुआं निकलने लगता था। इसे लोग डर जाते। आरोपी अशुभ संकेत बताकर उसके हल के नाम से जेब में रखे रुपए ले लेते थे। कहते- वे इधर-उधर देखे बिना कुछ दूर जाए, जब व्यक्ति जाने लगता तो रुपए लेकर फरार हो जाते।
शिकायत मिलने पर आरोपियों की तलाश के लिए थाना प्रभारी बागसेवनिया के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास पूछताछ के साथ शहर के करीब 90 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। इससे आरोपियों का सुराग मिला।
ये आरोपी पकड़े
1. ऐशबाग निवासी 27 साल का राहुल साहू
2. छोला मंदिर निवासी 37 साल के संतोष कटकोले
3. अशोका गार्डन निवासी 30 साल के मोहित रैकवार
4. छोला निवासी 30 साल के राजू विश्वकर्मा उर्फ मोनू
5. ऐशबाग निवासी 28 साल के सुमित रत्नाकर
6. 30 वर्षीय देवी सिंह












Click it and Unblock the Notifications