Bhopal News: तब्लीगी इज्तिमा में देश-विदेश की जमाते पहुंची, मौलाना जमशेद साहब ने तकरीर के दौरान कही बड़ी बात

Bhopal News: राजधानी भोपाल में चार जिप्सी जो मी तब्लीगी इज्तिमा में शुक्रवार से शुरू हो गया है। पहले दिन लाखों लोगों की भीड़ खचाखच दिखाई दी। सुबह फजल की नमाज के बाद तकरीर और बयान का दौरा जारी रहा। इन चार दिनों में दिल्ली मरकज समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से आए उलेमाओं की तकरीरें होगी। सुबह 6:00 बजे सबसे पहले उत्तर प्रदेश के रहने वाले मौलाना जमशेद साहब की तकरीर शुरू हुई।

इस इज्तिमा में विदेश से आने वाली जमातों के अलावा देश के अन्य प्रदेशों से आने वाले जमतियों के ठहरने के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इसी तरह प्रदेश की विभिन्न जिलों से आने वाली जमातों और स्थानीय जमतियों के लिए भी व्यवस्था की गई है समागम में 20 हजार से अधिक वालंटियर शामिल है।

People from India abroad reached Tablighi Ijtima, Maulana Jamshed Sahib said thing during his speech

मौलाना जमशेद तकरीर के दौरान कहा कि तुम पर ज्यादती करे उसे माफ कर दें, यह कड़वा घूंट जरूर है, मगर यह ईमान वाले लोगों की पहचान भी है। इसलिए माफ करने वाला इंसान बनें। उन्होंने अपनी तकरीर में दीन और हक के रास्ते पर चलने की बात कही। छोटे बच्चों की तालीम पर भी जोर दिया।

मौलाना जमशेद ने कहा कि मस्जिद का माहौल आदमी के ईमान को पुख्ता करता है। हमें धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए। इससे अल्लाह हमें गुनाहों से दूर रखता है। जितना आदमी ईमान के करीब आयेगा, अल्लाह बुरे कामों से दूर रखेगा।

देश विदेश से आई जमाते

गुरुवार से ही जमातों के पहुंचने का सिलसिला शुरू चुका था, जो देर रात तक जारी रहा। इस दौरान आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, नागपुर, गुजरात, मुंबई, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, नेपाल, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, असम, मेवाड़, राजस्थान, दिल्ली आदि जगहों से लोग पहुंचे हैं। आलमी तब्लीगी इज्तिमा में दुनियाभर की जमाते शामिल होती है। इसमें इंडोनेशिया, मलेशिया, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, जॉर्डन, अफगानिस्तान, कनाडा, अमेरिका आदि देश शामिल होते हैं।

पुलिस ने बनाया ट्रैफिक प्लान

इज्तिमा को लेकर भोपाल पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। कई जगहों पर यातायात डायवर्ट किया गया। इस चार दिवसीय समागम में 11 दिसंबर को सुबह 6:00 बजे से विशेष व्यवस्था रहेगी। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वह जरूरत नहीं होने पर इज्तिमा स्थल की ओर जाने से बच्चे। आवागमन के लिए परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें। यातायात पुलिस के मुताबिक 11 दिसंबर को पुराने शहर से इस्तमा स्थल की ओर से आवागमन करने वाले मार्गो मुबारकपुर से पटेल नगर, नया बाईपास गांधीनगर से अयोध्या नगर, बाईपास रत्नागिरी लामाखेड़ा से भोपाल टॉकीज पीर गेट, मोती मस्जिद, रॉयल मार्केट, लालघाटी चौराहा, नादरा बस स्टैंड, भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन अल्पना तिराहा, भारत टॉकीज, बोगदा पुल आदि क्षेत्र में भारी संख्या में जन समुदाय और वाहनों के सड़कों पर होने से अत्यधिक यातायात पर दबाव रहेगा।

राजा भोज एयरपोर्ट से भोपाल रेलवे स्टेशन

एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले वाहन भदभदा चौराहा नीलबड़ रातीबड़ झागरिया रोड से खजुरी बाईपास और मुबारकपुर होकर जा सकेंगे। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले वाहन रोशनपुरा से बोर्ड ऑफिस चौराहा, चेतक ब्रिज प्रभात चौराहा 80 फीट रोड से प्लेटफार्म नंबर क्रमांक-1 की तरफ आवागमन कर सकेंगे। इसी तरह सागर, छतरपुर, दमोह, रायसेन, होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल की तरफ आने वाली बसें मिसरोद आरएल तिराहा हबीबगंज नाका सांची दुग्ध संघ होते हुए आईएसबीटी पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+