MP के चार जिलों में ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू होगा, एक मई से 18 से ज्यादा उम्र वालों को फ्री में लगेगा टीका
भोपाल। शिवराज सरकार ने फैसला लिया है कि 1 मई से 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन फ्री में लगाई जाएगी। इसी के साथ CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खंडवा, शिवपुरी, उज्जैन और सिवनी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गए हैं। जबलपुर का ऑक्सीजन प्लांट भी आज ही शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा रतलाम, मंदसौर और मुरैना जिले में प्लांट एक दो दिन में शुरू होने की संभावना है।

Recommended Video
उन्होंने बताया कि बीना रिफाइनरी ने ऑक्सीजन देने का सुनिश्चित किया है। ऑक्सीजन का परिवहन न करना पड़े, इसलिए रिफाइनरी प्लांट के पास ही 1000 बिस्तर का अस्पताल बनाना शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, मध्यप्रदेश में मजदूर को काम देने की व्यवस्था की गई है। उनको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। वर्तमान में मनरेगा में 21 लाख मजदूरों को काम दिया जा चुका है। उन्हें मप्र से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। सरकार उन्हें 3 माह का मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है।
MP में एक्टिव कोरोना केस एक लाख पहुंचने की ओर
वहीं मध्यप्रदेश में कोरोना के 13 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसी के साथ प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या भी 82 हजार से ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में सरकार अब कुछ और सख्त कदम उठा सकती है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई। उधर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद भी सीएम हाउस पहुंचे। दोनों नेताओं की मुख्यमंत्री के साथ बैठक की।
सरकार के सूत्रों का कहना है, प्रदेश में संक्रमण दर 24% पहुंच गई है। अप्रैल महीने के 20 दिनों में 774 मौतें हो चुकी हैं। यही वजह है कि सरकार अब ज्यादा सख्ती करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है, बैठक में मंत्रियों से उन शहरों में टोटल लॉकडाउन लगाने पर चर्चा कर सकते हैं, जहां संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बता दें, एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि लॉकडाउन अंतिम विकल्प है, लेकिन मध्यप्रदेश में अगले चार दिन में एक्टिव केस 1 लाख होने का अनुमान है, ऐसे में सरकार अब सख्त निर्णय ले सकती है। दरअसल, प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी के चलते अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने में आनाकानी हो रही है।
इससे पहले मंगलवार को नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि आवश्यक सेवाएं देने वाले कार्यालयों को छोड़कर केंद्र और राज्य के सभी दफ्तरों में 10% कर्मचारी ही उपस्थित रहेंगे। यह नियम IT, BPO और मोबाइल कंपनियों के ऑफिस में भी लागू किया गया है। इससे पहले 12 अप्रैल के आदेश के मुताबिक सरकारी कार्यालयों में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की उपस्थिति 25% की गई थी।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications