MP News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर PCC चीफ पटवारी ने की बैठक, कमलनाथ को लेकर वर्मा ने दी सफाई

MP News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तैयारियों पर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) में एक बैठक हुई। इस बैठक में यात्रा के लिए बनाई गई समितियों के सदस्यों से चर्चा की गई। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

बैठक में छिंदवाड़ा जिले के कांग्रेस विधायक शामिल नहीं हुए। बैठक के बाद पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा के विधायकों की दुनिया अलग है। जब कमलनाथ अध्यक्ष थे, तो भी वे बैठकों में नहीं आते थे। वहीं, कमलनाथ के दिल्ली एपिसोड पर भी अपनी बात रखी गई।

PCC Chief Patwari meeting preparation of Bharat Jodo Nyay Yatra, clarification on Kamal Nath

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को राजस्थान के धौलपुर से मध्यप्रदेश के मुरैना में एंट्री करेगी। यह यात्रा 5 दिन मध्यप्रदेश में रहकर 6 मार्च को सैलाना होते हुए राजस्थान के बाड़मेर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।

सज्जन वर्मा ने कहा कि कमलनाथ हमारे नेता हैं, और वे आगे भी कांग्रेस में रहेंगे। बैठक से पहले सज्जन सिंह वर्मा ने कमलनाथ के लिए बयान दिया कि वे कल भी कांग्रेस में थे, आज भी हैं, और आगे भी रहेंगे। जहां कमलनाथ रहेंगे, सज्जन सिंह वर्मा उनके साथ रहेंगे।

PCC Chief Patwari meeting preparation of Bharat Jodo Nyay Yatra, clarification on Kamal Nath

इसके अलावा, उन्होंने भाजपा नेताओं के बयानों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के दरवाजों में दीमक लग गई है, वे सड़ गए हैं। कमलनाथ को चेस्ट पेन हुआ था, जिसकी वजह से उन्होंने अपना कार्यक्रम कैंसिल कर दिल्ली पहुंचे थे। वहीं, आज की मीटिंग में शामिल नहीं होने पर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि वह बेंगलुरु गए हुए हैं, उन्हें पॉलिटिकल मीटिंग की ड्यूटी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+