कुशवाहा समाज की भूमि का रिन्यू करने के लिए पटवारी ने मांगी 50 हजार रुपए की रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

Bhopal News: मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज के राज में भ्रष्टाचारियों पर जमकर कार्यवाही हो रही है, लेकिन उसके बावजूद भ्रष्टाचारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट का है जहां पर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को ₹8000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

निरीक्षक संजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक सुनील कुशवाहा पुत्र हरी सिंह कुशवाहा द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय भोपाल को शिकायत की गई थी कि कुशवाहा समाज को शासन की ओर से अंजलि कॉन्प्लेक्स के पास सेकंड स्टॉप तुलसी नगर में भूमि आवंटित की गई थी जहां वर्तमान में कुशवाहा समाज का कार्यालय है। उसके रिन्यूअल के लिए पटवारी ने ₹50000 की रिश्वत की मांग की थी।

Patwari Manish asked for a bribe of 50 thousand rupees for renewal of Kushwaha land, Lokayukta action

कुशवाहा समाज के कार्यालय की भूमि की लीज रिन्यू करने के लिए पटवारी मनीष लोधी ने स्वयं और आ रहा है इसलिए प्राथमिक रूप से ₹50 हजार की रिश्वत मांगी थी। शिकायत का सत्यापन कराया गया आज दिनांक 01/08/2023 को पटवारी मनीष लोधी पटवारी हल्का न्यू मार्केट 8000/-रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया कार्यवाही जारी है । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में कार्यवाही उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय शुक्ला, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक उमा कुशवाहा, प्रधान आरक्षक मुकेश, आरक्षक अवध, आरक्षक बृज बिहारी पांडे, द्वारा की जा रही है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+