Bhopal News: रेत माफियाओं द्वारा की गई पटवारी की हत्या से भूतपूर्व सैनिक आक्रोशित, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Bhopal News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भूतपूर्व सैनिक विभाग ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ कलेक्टर भोपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के दौरान भूतपूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष मेजर जनरल श्याम श्रीवास्वत भी उपस्थित रहे।

मेजर जनरल श्याम श्रीवास्वतने कहा कि शहडोल जिले के ब्यौहारी में बीतों दिनों रेत माफियाओं द्वारा रेत के अवैध खनन को रोकने गए पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल की टेक्टर से कुचलकर निमर्मता से हत्या कर दी गई। उक्त पटवारी व पूर्व सैनिक प्रसन्न सिंह बघेल की हत्या से प्रदेश के सैनिकों सहित वर्दीधारी समस्त फौजियों में आक्रोश व्याप्त है।

Patwari murdered by sand mafia, Congress Ex-Servicemen Department submits memorandum to Collector

जनरल श्रीवास्तव ने कलेक्टर को सौपे ज्ञापन में कहा कि राज्य सरकार सरहदों पर वतन की हिफाजत करने वालों की जान-माल की रक्षा नहीं कर पा रही है। पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ बिना किसी पुलिस बल के अपनी डियूटी करने वाले जाबाज और बहादुर साथी प्रसन्न सिंह बघेल अपनी कर्तव्य परायणता के साथ सेवाएं देते हुए रेत माफियों के हाथों मारे गए।

उन्होंने कहा कि ये बेहद दुर्भाग्य की बात है कि देश का प्रहरी घर मे छुपे समाज द्रोहियों के कुकृत्य का शिकार हो गया और। यदि यही स्थिति रही तो देश की सेवा करने वालों का समाज से विश्वास उठ जाएगा।

Patwari murdered by sand mafia, Congress Ex-Servicemen Department submits memorandum to Collector

कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैनिक विभाग ने राज्य सरकार से मांग की हैं।

1. स्पेशल टीम गठित कर इस हत्याकाण्ड की जांच कराई जाये और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जायें।
2. विशेष कोर्ट गठित कर 3 माह में मामले की सुनवाई कराई जायें।
3. फौजी के हत्यारों को फाँसी की सजा दी जायें।
4. पीड़ित फौजी परिवार को एक करोड़ की राहत राशि दी जाए।
5. दुखी परिवार के एक सदस्य को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति दी जाएं।
6. प्रदेश सरकार को सेवाएं दे रहे पूर्व सैनिकों को सुरक्षा हेतु शस्त्र दिये जायें। पूर्व सैनिक विभाग संगठन इस घृणित घटना की भर्त्सना करते हुए सभी 6 मांगों के अनुरूप कार्यवाही की मांग करता है। शासन द्वारा कार्यवाही नहीं करने पर पूरे प्रदेश के फौजियों के संगठनों द्वारा प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन किया जायेगा। जिसके लिये भाजपा सरकार जिम्मेदार होगी।

ज्ञापन देते समय भोपाल में जनरल श्रीवास्तव के साथ कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सर्वश्री कर्नल केसरी सिंह, नायब सूबेदार होमसिंह बघेल, केप्टन निजामुद्दीन खान, केप्टन अजय सिंह, हवलदार आरके यादव, सूबेदार विद्यार्थी, हवलदार मनोजकुमार त्रिपाठी, हवलदार संतोष पाल सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+