MP News: आतंक के खिलाफ एकजुट हुआ मुस्लिम समाज, भोपाल में वक्फ बोर्ड के सनवर पटेल ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

MP News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले के खिलाफ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐतिहासिक और सशक्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री सनवर पटेल के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए आतंक के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

यह प्रदर्शन भोपाल स्थित वक्फ बोर्ड परिसर में हुआ, जिसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और देश की राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में आतंकियों को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

Pahalgam Muslim community united Sanwar Patel of Waqf Board burnt the effigy of Pakistan in Bhopal

"आतंकवाद इस्लाम नहीं, इंसानियत का दुश्मन है"

सनवर पटेल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा:"जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। पहलगाम के पास बैसरन घाटी में हुआ यह हमला सिर्फ हिंदू भाइयों पर नहीं, बल्कि मानवता और इंसानियत पर हमला है। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है।" उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि इस्लाम धर्म कभी भी निर्दोषों की हत्या की इजाजत नहीं देता और आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने इसे इस्लाम को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश करार दिया।

ज्ञापन में उठी पाकिस्तान पर कठोर कार्रवाई की मांग

पटेल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में राष्ट्रपति से अपील की गई कि- भारत सरकार पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दे, आतंकियों को संरक्षण देने वाले संगठनों को जड़ से खत्म किया जाए और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाकर कार्रवाई की जाए।

MP News: मुस्लिम समाज की सशक्त उपस्थिति

इस प्रदर्शन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान, जिला अध्यक्ष श्री शहरयार अहमद, वक्फ कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अंसारी, श्री असलम इलयास, श्री रमीज कुरैशी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाते हुए पाकिस्तान और आतंकी ताकतों की खुलकर निंदा की।

"हिंदू भाइयों की आस्था का सम्मान करता है कश्मीर का मुसलमान"

पटेल ने यह भी कहा कि:"कश्मीर के मुसलमान हमेशा से अमरनाथ यात्रा में सहयोगी रहे हैं। यह हमला सिर्फ हिंदू श्रद्धालुओं पर नहीं, बल्कि उस भाईचारे पर भी हमला है जिसे हम वर्षों से जीते आए हैं।" उन्होंने इसे भारत के सांप्रदायिक सौहार्द और शांति को तोड़ने की कोशिश बताया।

MP News: हमले की जिम्मेदारी लेने वालों पर एक्शन जरूरी

पुतला दहन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने लश्कर-ए-तैयबा और इसके समर्थक पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि अब वक्त आ गया है जब पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से बताया जाए कि भारत आतंकवाद के खिलाफ कोई समझौता नहीं करेगा।

शांति, सौहार्द और विकास के लिए एकजुटता का संकल्प

इस विरोध प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि भारत का मुस्लिम समाज आतंकवाद के खिलाफ देश के साथ खड़ा है। श्री पटेल ने कहा:"हम शांति, सौहार्द और विकास में विश्वास रखते हैं। आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता, और उसे समर्थन देना इंसानियत के खिलाफ गुनाह है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+