Bhopal News: इज्तिमा के दूसरे दिन मौलाना इलियास ने इमान और यकीन पर कही बड़ी बात, जानिए पूरी खबर
Bhopal Ijtima News: राजधानी भोपाल में आलमी तब्लीगी इज्तिमा के दूसरे दिन शनिवार को मौलाना इलियास ने तकरीर में ईमान और यकीन पर जोर दिया। फजर की नमाज के बाद तकरीर में उन्होंने कहा कि आज लोगों का यकीन कमजोर हो गया है। लोग सोचते हैं कि मेरी दुकान में चोरी नहीं होगी, क्योंकि मैं ताला डाल कर आया हूं। मेरे घर में आग नहीं लग सकती, क्योंकि मेरे पास सभी तरह के इंतजाम है।
उन्होंने कहा कि इस तरह से लोग असबाब (घर गृहस्थी के समान) पर यकीन करने लगे हैं। जबकि यकीन आमाल (कर्म) और अल्लाह पर होना चाहिए. मौलाना ने आगे कहा कि जब भी हमारे सामने बुरा वक्त आता है तो हम सबसे पहले दुनियावी तौर पर सारी कोशिश करते हैं। फिर आखिर में जब कुछ हाथ नहीं लगता, तब दुआ पर यकीन करने लगते हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने लिया इज्जतिना की तैयारियों का जायजा
भोपाल में 8 से 11 दिसंबर तक आयोजित आलमी तब्लीगी इज्तिमा के लिए रेलवे द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने भोपाल स्टेशन का निरीक्षण किया। आलमी तबलीगी इज्तिमा के लिए किए गए प्रबंधन के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोपाल स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक 1 व 6 पर एक-एक अतिरिक्त बुकिंग काउंटर खोला गया है।












Click it and Unblock the Notifications