Bhopal News: कोतवाली इलाके में जमीन बेचने का झांसा देकर किसान ने व्यापारी से ठगे ₹5 लाख रुपये
Bhopal News: राजधानी भोपाल की कोतवाली इलाके में एक व्यापारी को जमीन बेचने का झांसा देकर किसान ने ₹5 लाख की चपत लगा दी। इतना ही नहीं जमीन का अनुबंध कर उसे दूसरे व्यक्ति को बेच दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक लखेरापूरा में रहने वाले सजल जैन पैसे से व्यापारियों ने पुलिस को शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि आरोपी राहुल अहिरवार ने बताया था कि हुजूर तहसील ग्राम चंदेरी में उसकी जमीन है। जिसे मैं करीब 16 लाख रुपये में बेचना चाहता है।

31 अक्टूबर 2019 को दोनों के बीच अनुबंध हो गया और एडवांस के तौर पर किसान को व्यापारी ने ₹5 लाख दे दिए। जबकि बकाया रकम करीब ₹11 लाख उसे रजिस्ट्री कराते समय देने की बात तय हुई थी। इसी बीच व्यापारी को पता चला कि जमीन को आरोपी के सामने किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया है यह खुलासा होने के बाद जब व्यापारी ने अपनी रकम वापस मांगी तो उसने लौटाने से इंकार कर दिया। इस मामले को लेकर व्यापारी ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन देकर शिकायत की थी आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications