CM शिवराज की नाराजगी के बाद भोपाल पुलिस एक्शन में, रातभर चलाया सर्चिंग अभियान

मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद भोपाल पुलिस ने रातभर गुंडे बदमाशों पर जमकर कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले लोगों को पकड़ा। साथ ही जुआ सट्टा खिलाने वाले बदमाशों को पकड़ कर समझाइश भी दी।

भोपाल, 20 जुलाई। राजधानी में स्टीम की नाराजगी के बाद भोपाल पुलिस एक्शन में आई और रातभर शहर में बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले, जुआ खिलाने वाले और सटोरियों पर दबिश देकर उन्हें पकड़ा। बता दे जहांगीराबाद ऐशबाग हबीबगंज सहित कई थानों के पुलिस राजभर सर्चिंग अभियान चलाती रही। पुलिस ने छोटे तालाब किनारे शराब पी रहे कई लोगों को समझाइश भी दी और अंधेरे में बैठे कई लोगों को डांट फटकार कर भगाया भी।

भोपाल में गुंडे बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल में चाय पर चर्चा के प्रोग्राम में कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी। CM ने पूछा कि यहां पुलिस वाले यहां कौन है? मुझे बताया गया कि यहां की जनता गुंडे,बदमाशों से परेशान है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां परमानेंट चौकी बनाएं और डंडा लेकर निकल पड़ो, सही कर दो.. मैं निर्देश दे रहा हूं आगे कोई शिकायत आई तो फिर... यह जरा देख ले कौन है- टाइगर-फाइगर। असली टाइगर तो यहां बैठा है.. तो काहे के टाइगर फाइगर। ये कौन सी टाइगर शराब आ गई। पाउच जब्त करो और डंडे मारो और बदमाशों को ठीक करो। मैं साफ कह रहा हूं ये माता बहनों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत है। अवैध शराब पर डंडा चलाओ।

बता दे 'चाय पर चर्चा' का प्रोग्राम भोपाल की लाल परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया था। लाल पैरेड ग्राउंड जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में आता है। स्थानीय जनता ने अवैध शराब और जुआ चटोरी को लेकर सीएम शिवराज से शिकायत की थी। जिसके बाद सीएम ने मंच से पुलिस को फटकार लगाते हुए निर्देश जारी किए थे। पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश के बाद थाना प्रभारियों ने रात भर गुंडे बदमाशों पर धरपकड़ कार्रवाई की। जिसमें कई नामी गुंडों बदमाशों को पुलिस द्वारा समझाइश भी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+