International Day of Yoga 2022 : जानिए मुख्यमंत्री शिवराज ने क्यों कहा- हमारा ये शरीर एक मंदिर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि हमारा यह शरीर मंदिर है, हमें इसके लिए प्रतिदिन कम से कम 45 मिनट अवश्य निकालना चाहिए

भोपाल, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) पर मुख्यमंत्री शिवराज ने सीएम हाउस से सामूहिक योग कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ योग किया। सीएम ने छात्रों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी वर्चुअल उद्बोधन ने बेटे-बेटियों और हम सबको को एक नई ऊर्जा और प्रेरणा से भर दिया है। प्रधानमंत्री के अमूल्य शब्दों के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Recommended Video

    International Day of Yoga 2022 : जानिए मुख्यमंत्री शिवराज ने क्यों कहा- हमारा ये शरीर एक मंदिर
    जानिए CM शिवराज ने क्यों कहा- हमारा ये शरीर एक मंदिर

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिवराज ने कहा कि सबसे पहले भारत ने वसुधैव कुटुंबकम का मंत्र दिया कि सारी दुनिया ही एक परिवार है। मैं अपने अनुकूल कुछ आसन प्रतिदिन करता हूं। 1998 में मेरा एक्सीडेंट हो गया था, जिसके कारण कुछ आसन करने में मुझे दिक्कत आती है, फिर भी मैं प्रतिदिन योग करता हूं जिसके कारण मैं 18-18 घंटे काम करके भी नहीं थकता हूं। मेरे बेटे-बेटियों आप सबसे योग दिवस पर मेरी अपील है कि आज योग कीजिए और केवल आज ही नहीं, प्रतिदिन योग कीजिए। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और प्रदेश एवं देश के नवनिर्माण में अधिक से अधिक अपना योगदान दे सकेंगे।

    मुख्यमंत्री शिवराज ने किया योग

    सीएम शिवराज ने बच्चों से कहा कि मेरे युवा बेटे-बेटियों हमारा ये शरीर एक मंदिर है। इसके लिए हमें कम से कम 45 मिनट निकालना चाहिए। यह शरीर ही सभी कार्यों का माध्यम है और स्वस्थ शरीर से ही हम अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। पिछले साल कोविड19 (COVID19) के कारण हम सब योग का कार्यक्रम नहीं कर पाए। मैं भी कोविड संक्रमित हो गया था, लेकिन योग और प्राणायाम के कारण मेरे शरीर पर उसका अधिक प्रभाव नहीं पड़ा। योग और प्राणायाम से हमें अपार ऊर्जा की प्राप्ति होती है। मेरे बच्चों आप से आग्रह है कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तो योग कीजिये ही, साथ ही प्रतिदिन योग कीजिए, इससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और बुद्धि प्रखर होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+