सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि: सीएम शिवराज याद कर हुए भावुक, कहा- दीदी आत्मीयता से भरी थीं...

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व विदेश मंत्री और दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए भावुक हुए। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए संदेश लिखे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज बहन सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि है। उनको हमें छोड़कर गए एक साल बीत गए हैं लेकिन लगता है जैसे कल की ही बात है। ऐसा लग रहा है कि वे अचानक मेरे सामने आयेंगी और मुझे स्नेह से डांटेंगी कि इतना काम मत करो। तबीयत खराब हो जायेगी, जैसा वे मुझे डांटते हुए अक्सर कहा करती थीं।

Recommended Video

    Sushma Swaraj Death Anniversary: पहली पुण्यतिथि PM Modi समेत इन नेताओं ने किया याद | वनइंडिया हिंदी
    On death anniversary of Sushma Swaraj CM Shivraj emotional tweets

    दीदी में मां की ममता, बहन का प्यार था...
    सीएम शिवराज ने सुषमा स्वराज को याद करते हुए लिखा- बहन सुषमा जी आत्मीयता से भरी थीं, वह जिससे भी मिलती थीं, सहज ही उसे अपना बना लेती थीं। उनमें कुशल प्रशासक का गुण तो था ही, उनके व्यवहार में मां की ममता और बहन का प्यार स्पष्ट झलकता था। दीदी के साथ बीते अनमोल क्षण और उनकी स्मृतियां मेरे जीवन की अमूल्य निधि हैं।

    On death anniversary of Sushma Swaraj CM Shivraj emotional tweets

    दीदी सुषमा जब भी बोलती थीं...
    सुषमा स्वराज के बोलने के अंदाज को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा- सात बार की सांसद और दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं दीदी सुषमा जी जब भी बोलती थीं, लगता था कि माता सरस्वती उनकी जिह्वा पर विराजमान हैं। आज भी उनके बोले शब्द कानों में गूंजते हैं। मैं, विदिशा, मध्यप्रदेश और यह देश उन्हें अनंत काल तक न भुला सकेगा। सादर नमन, श्रद्धांजलि!

    On death anniversary of Sushma Swaraj CM Shivraj emotional tweets

    दीदी से जिसने मदद मांगी, उनको निराश नहीं किया...
    सुषमा स्वराज विदेश मंत्री रहते हुए ट्विटर पर लोगों की मदद के लिए जानी जाती थीं। इस बारे में मुख्यमंत्री ने लिखा- विदेश मंत्री रहते हुए दीदी ने यमन में फंसे भारतीयों के साथ विदेशी नागरिकों को भी उनके घर पहुंचाने का मानवीय कार्य किया। किसी ने टि्वटर पर भी मदद मांगी तो, दीदी ने उन्हें निराश नहीं होने दिया। आउटस्टैंडिंग पार्लियामेंटेरियन अवॉर्ड उनके ऐसे ही अनूठे कार्यों का सम्मान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+