तेल कंपनियों ने रोकी डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति, विंध्य प्रदेश में भी गहराया संकट

रीवा 17 जून: बीते कुछ दिनों से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति घटा दी है। इसका असर रीवा- सतना शहर में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को आधा दर्जन पंपों में डीजल-पेट्रोल का संकट देखने को मिला। बताया गया कि भारत पेट्रोलियम और एचपी के पंपों में तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। एक सप्ताह पहले तक जहां कंपनियां 24 घंटें में दर्जनों गाड़ियां सप्लाई करने से पीछे नहीं हटती थी, आज एक-एक गाड़ी के लिए कई घंटों की वेटिंग चल रही है। यही हालात रहे तो अगले सप्ताह तक जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से जूझना पड़ सकता है।

Petrol pump

सूत्रों के अनुसार, शहर के कुछ पंप संचालकों की गाड़ियां तेल की सप्लाई के लिए गुरुवार को जबलपुर डिपो में खड़ी थी, जिन्हें आसानी से तेल सप्लाई नहीं मिल पा रही थी।

जून में बढ़ती है खपत, बढ़ेगी परेशानी

आम महीनों की तुलना में मई और जून माह में पेट्रोल व डीजल की खपत ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि बारिश के पूर्व निर्माण कार्यों की रफ्तार बढ़ जाती है। इधर किसान फसल की कटाई के बाद खेतों को दोबारा बोवनी के लिए तैयार करते हैं। यही वजह है कि डीजल व पेट्रोल की खपत बढ़ती है।

यह है वजह

डीलरों का दावा है कि सरकार ने डीजल-पेट्रोल के दाम बहुत धीमी गति से बढ़ाए थे, लेकिन जब दाम कम करने की बारी आई तो एक दम से 10 रुपए कीमतें घटा दिए। जिस कारण तेल कंपनियों को डीजल में 23 रुपए और पेट्रोल में 16 रुपए प्रति पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। तेल कंपनियों ने इसी के चलते पम्प संचालकों के लिए आपूर्ति घटा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+