लाडली बहना योजना में 3 दिनों में बढ़ गई एक लाख 25 हजार महिलाओं की संख्या, 25 जुलाई को खुला था पोर्टल
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना लागू की गई, जिसका नाम है मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना। अब इस योजना में लाडली बहनों की आयु सीमा 23 साल से घटाकर 21 साल करने और ट्रैक्टर वाले परिवारों की बहनों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।
जिसके बाद 3 दिनों के अंदर ही इस योजना में करीब सवा लाख लाडली बहना बढ़ गई। बता दे शिवराज सरकार की फ्लैगशिप योजना 'मुख्यमंत्री लाडली बहना' योजना में पात्रता के लिए बहनों की आयु सीमा 23 साल से घटाकर 21 साल की और ट्रैक्टर वाले परिवारों की बहनों को पात्र बनाया गया तो 3 दिन में ही सवा लाख से अधिक बहनों ने योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर दिया है।

इन सभी को इसका लाभ मिल सकेगा मध्य प्रदेश के सागर में सर्वाधिक 5413, शिवपुरी जिले में 4207, जबलपुर जिले में 4145, छतरपुर जिले में 21 से 22 वर्ष तक की सर्वाधिक 3833 लाडली बहनों ने योजना का लाभ लेने के लिए अब तक आवेदन भरा है। वही मंदसौर जिले में ट्रैक्टर होने के कारण योजना से वंचित सर्वाधिक 1068 लाडली भाई ने अब तक योजना की पात्र हो गई है। उन्होंने योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर दिया है, योजना में जो दो बदलाव किए गए हैं उसके बाद नवीन हितग्राहियों के पंजीयन के लिए 25 जुलाई से पोर्टल खोले गए थे।
Recommended Video
ऑनलाइन पंजीयन के लिए अंतिम तिथि 20 अगस्त रखी गई है। 21 अगस्त को आवेदन करने वाले लाडली बहनों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 21 से 25 अगस्त के बीच इन नामों को लेकर आपत्ति आमंत्रित की जाएंगी। 26 से 29 अगस्त तक इन आपत्तियों की जांच और निराकरण किया जाएगा। 21 अगस्त को अंतिम सूची जारी की जाएगी। 1 सितंबर से 3 सितंबर के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे। 10 सितंबर से राशि का अंतरण किया जाएगा। इसके बाद योजना के दायरे में आई नवीन हितग्राहियों के बैंक खातों में हर माह 10 तारीख तक 1000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications