लाडली बहना को अब प्रति माह डेढ़ हजार रुपए देने की तैयारी, CM शिवराज 250 रुपए और बढ़ाने की कर सकते हैं घोषणा

MP ladli behna News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की लाडली बहनों के लिए 1 अक्टूबर को बड़ी घोषणा कर सकते हैं। दरअसल, प्रदेश की शिवराज सरकार 'लाडली बहना योजना' में और राशि बढ़ाने की तैयारी कर रही है। सरकार अब लाडली बहना योजना में महिलाओं को डेढ़ हजार रुपए प्रति माह देने की तैयारी कर रही है। अभी अक्टूबर से 1250 रुपए प्रति माह दिए जाने के आदेश हैं। इस राशि में ढाई सौ रुपए की वृद्धि की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में कर सकते हैं।

महिला एवं बाल विकास में इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में एक करोड़ 31 लाख लाडली बहनों को अभी तक ₹1000 प्रतिमा मिल रहे थे। अक्टूबर से ये राशि ढाई सौ रुपए बढ़ा दी जाएगी यानी अब महिलाओं के खाते में 1250 रुपए प्रति माह आएंगे। इसके बाद अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में ही ढाई सौ रुपए की वृद्धि करने की घोषणा मुख्यमंत्री कर सकते हैं।

Now preparations are on to give Rs 1500 to the ladli behna, CM Shivraj singh chauhan can announce

बता दे कांग्रेस ने भी सरकार में आने पर महिलाओं को डेढ़ हजार रुपए प्रति माह देने के लिए नारी सम्मान योजना लागू करने की गारंटी दी है। मुख्यमंत्री ने धीरे-धीरे प्रति माह दी जाने वाली राशि बढ़ाकर ₹3000 तक ले जाने की घोषणा की है। 4 अक्टूबर को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद कभी भी विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसके साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी और फिर तब कोई घोषणा नहीं हो सकती, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री 1250 रुपए लाडली बहनों के खाते में अंतरित करने के साथ ही राशि में वृद्धि की घोषणा कर सकते हैं।

बता दे कि जबलपुर में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा था कि अब 21 वर्ष से अधिक अविवाहित बहनों को भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ। ऐसी बहनें जो 21 वर्ष से अधिक है और जिन्होंने विवाह नहीं किया, ऐसी बहनें लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र हैं, उनका नाम भी लाड़ली बहना योजना में जोड़ा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+