Bhopal News: 24 पूर्व मंत्रियों को बंगले खाली करने के नोटिस, इमरती देवी व कमल पटेल जैसे नेताओं के नाम भी शामिल

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी में, पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों को उनके बंगलों को खाली करने के नोटिस जारी किया गया है। 28 नेताओं के बंगले के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है, जिनमें 24 पूर्व मंत्री और 4 पूर्व विधायक शामिल हैं। कुछ ऐसे भी हैं, जो शिवराज सरकार में मंत्री थे, लेकिन डॉ. मोहन यादव सरकार में मंत्री पद नहीं मिला।

संबंधित अफसरों का कहना है कि अगर बंगला खाली नहीं किया जाता है, तो 10 दिन के एक और नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद, ताला तोड़कर जबरन बंगला खाली कराया जाएगा।

Notice to 24 former ministers to vacate bungalows names of leaders like Imarti Devi and Kamal Patel

पूर्व मंत्रियों में कमल पटेल, उषा ठाकुर, मीना सिंह, दीपक जोशी, इमरती देवी, रामपाल सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया आदि 28 नेताओं के नाम शामिल हैं।

संपदा संचालनालय गृह विभाग के ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि 'संबंधित पूर्व मंत्री व विधायक लोक परिसर का अनधिकृत उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में नियमों के मुताबिक उन्हें लोक परिसर से बेदखल किया जाने का प्रावधान है, इसलिए लोक परिसर (बेदखली) अधिनियम 1974 (क्रमांक 46 सन 1974) की धारा 4 की उपधारा (1) में प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए बंगला खाली न करने का कारण बताएं। प्रस्तावित बेदखली आदेश को क्यों न अंतिम रूप में लागू किया जाए।

इन सभी को पहले चरण में दिए गए नोटिस में 29 फरवरी तक बंगला खाली करने के लिए कहा गया, जिसकी अवधि खत्म हो गई है। ये नोटिस अब बंगलों पर चस्पा किए गए हैं।

गृह विभाग के अफसरों का कहना है कि जिन पूर्व मंत्रियों और विधायकों ने बंगले खाली नहीं किए हैं, उन्हें पहले 7 दिन का नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी आवास खाली नहीं किया गया, तो बेदखली का पहला नोटिस 19 फरवरी को भेजा गया। इसमें 10 दिन का समय दिया गया था। इस नोटिस को भी अनदेखा कर दिया गया। अब बेदखली का दूसरा नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी बंगला खाली नहीं करने पर ताला तोड़कर सामान बाहर कर दिया जाएगा। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौजूद रहेंगे।

गृह विभाग के अनुसार, जिन पूर्व मंत्रियों और विधायकों ने बंगले खाली कर दिए हैं, उनमें ओपी सखलेचा, गिरीश गौतम, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, प्रेम सिंह पटेल, संजीव सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, बिसाहूलाल सिंह का बंगला भी खाली होने की जानकारी दी जा रही है। बाकी जिन पूर्व मंत्रियों और विधायकों ने भी बंगले खाली कर दिए हैं, उन्होंने गृह विभाग को सूचना नहीं दी है, इसलिए विभाग बेदखली की कार्रवाई करने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+