MP Corona Update: कोरोना के नए लक्षण, आंखों में भी हो रही जलन, हमीदिया में RTPCR किट खत्म, 67 नए मरीज मिले

एमपी में कोरोना के सबसे अधिक मामले भोपाल में मिल रहे हैं। आज मिले 20 नए मरीजों के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 106 हो गई है।

New symptoms of corona are also being seen burning in the eyes RTPCR kit finished in Hamidia

Recommended Video

    Covid 19 Cases in India:फिर बढ़े कोरोना केस, 24 घंटे में 12 हजार से ज्यादा नए मामले | वनइंडिया हिंदी

    मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सबसे अधिक मामले राजधानी भोपाल से सामने आ रहे हैं। आज पूरे प्रदेश में 24 घंटे में 67 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। जिसमें भोपाल में सबसे ज्यादा 20, इंदौर में 10 और ग्वालियर में जूनियर डॉक्टर सहित आठ में संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 331 हो गई है।

    कोरोना के नए लक्षण भी देखने को मिल रहे

    राजधानी भोपाल में 20 नए मरीजों के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 106 है। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि मरीज तो जरूर बढ़ रहे हैं मगर मरीजों में ज्यादा गंभीर लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। बता दे इस बार नए लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं, जिसमें आंखों में जलन, खरास, भूख ना लगना, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण भी शामिल है।

    स्कूल भी कर रहे मास्क जरूरी

    भोपाल शहर के कई निजी स्कूलों में छोटे बच्चों के लिए मास्क जरूरी कर दिया गया है। हालांकि कई पेरेंट्स खुद ही बच्चों को मास्क के साथ स्कूल भेजते हैं। मेडिसिन विशेषज्ञ कहते हैं कि बच्चों को संक्रमित लोगों से दूर रखने की जरूरत है। एम्स में कोरोना को देखते हुए दिशा निर्देश जारी किया है इसके अनुसार कार्यस्थल पर मास्क लगाकर रखना, नियमित साफ-सफाई, समाजिक दूरी व हाथ धोना शामिल है।

    हमीदिया में RTPCR किट खत्म

    मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद जीएमसी की वायरोलॉजी में कोरोना की RT-PCR जांच के लिए किट खत्म हो गई है। लिहाजा लोगों को जांच के लिए प्राइवेट लैब में जाकर पैसे खर्च करना पड़ रहे हैं। बता दें कि हमीदिया अस्पताल व गांधी मेडिकल कॉलेज में आधा दर्जन से ज्यादा जरूरी जांचें बंद है। इसकी वजह जांच के लिए जरूरी जांच किट नहीं होना बताया गया है।

    जल्द आएंगी किट: हमीदिया अस्पताल अधीक्षक

    हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ आशीष गोहिया ने बताया कि अभी तक इतनी जांच के लिए सैंपल नहीं आ रहे थे। वैसे भी बीएमएचआरसी और एम्स में भी जांच की सुविधा मौजूद है। जांच के लिए जल्द ही किट आ जाएंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+