3000 करोड रुपए की लागत से नया बाईपास, नर्मदापुरम से इंदौर जाने वालों की दूरी होगी कम: विष्णुदत्त शर्मा

Bhopal News: BJP की सरकार आने के बाद से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है और इसके परिणाम भी प्रदेश की उत्तरोत्तर प्रगति के रूप में दिखाई देने लगे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल ने गुरूवार को राजधानी भोपाल के जिस पश्चिमी बायपास को स्वीकृति प्रदान की है, उसके बन जाने से यात्रियों को तो सुविधा मिलेगी ही, भोपाल और प्रदेश के विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राज्य मंत्रिमंडल द्वारा पश्चिमी बायपास को स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री चौहान एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने बंटाढार सरकार का वह दौर भी देखा है, जब प्रदेश की अधोसंरचना गर्त में चली गई थी।

New bypass at a cost of Rs 3000 crore, the distance from Narmadapuram to Indore will be reduced

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि समूचे क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं और यातायात के बढ़ते दबाव को महसूस करते हुए प्रदेश सरकार ने जिस उदारतापूर्वक पश्चिमी बायपास को स्वीकृति प्रदान की है, वह विकास के प्रति समर्पित और जनता की तकलीफों को अनुभव करने वाली कोई संवेदनशील सरकार ही कर सकती है। लोगों ने 15 महीनों की कमलनाथ सरकार को भी देखा है, जब छोटी से छोटी विकास संबंधी आवश्यकता के लिए भी भ्रष्टाचार में डूबी सरकार पैसे की कमी का बहाना बनाकर टाल देती थी। लेकिन अब सौभाग्य से प्रदेश में एक ऐसी सरकार है, जो प्रदेश में सिर्फ सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश को देश का सबसे विकसित और स्वर्णिम राज्य बनाने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है।

शर्मा ने कहा कि 2981 करोड़ की लागत वाले इस 40 किलोमीटर लंबे बायपास के निर्माण से इंदौर से नर्मदापुरम और नर्मदापुरम से सीहोर, देवास और इंदौर की ओर जाने वाले यात्रियों को 25 किलोमीटर कम चलना होगा, साथ ही इससे राजधानी की सड़कों पर वाहनों की भीड़ और प्रदूषण भी कम होगा। उन्होंने कहा कि इस बायपास के बन जाने पर लोगों को रोजगार तो मिलेगा ही, उद्योग-धंधों और व्यापार की भी तरक्की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+