Bhopal News: भांजे ने मामी के साथ होटल में किया गलत काम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में भांजा अपनी मामी को बहला-फुसलाकर हो होटल ले गया और वहां पर मामी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी महिला को ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर महिला ने पुलिस से शिकायत की है।

Nephew misbehaved with maternal aunt in hotel, Govindpura police registered case
Photo Credit:

Bhopal Crime news: राजधानी भोपाल में मामी-भांजे के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल काम की तलाश में आया युवक कुछ समय के लिए अपने मामा के घर पर रुका। इसी दौरान उसका अपनी मामी से हंसी मजाक चलता रहता था। एक दिन वे घुमाने के बहाने मामी को होटल लेकर गया और वहां पर दुष्कर्म किया। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर वे ज्यादती करता रहा। इससे परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

भोपाल के गोविंदपुरा थाना इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय महिला अपने पति के साथ आनंद नगर में रहती है। महिला के पति का भांजा काम के सिलसिले में पिछले साल सागर से भोपाल आया था। धीरे-धीरे युवक मामी के साथ हंसी मजाक करने लगा। अगस्त 2022 आरोपी युवक मामी को घुमाने के बहाने गोविंदपुरा इलाके के एक होटल में लेकर गया। वहां पर उसने डरा धमकाकर मामी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मामी को बदनाम करने की धमकी देकर कई दिनों तक मामी का शारीरिक शोषण करता रहा।

2 दिन पहले आरोपी फिर से मामी के घर पहुंचा और बाहर ले जाने की जिद करने लगा। इस बार महिला ने उसे मना करते हुए अपने पति को पूरी बात बता दी। जिसके बाद पति अपनी पत्नी को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी भांजे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

गोविंदपुरा थाना प्रभारी लोकेश सिंह ठाकुर ने बताया कि पीड़ित महिला 28 वर्षीय है और हाउसवाइफ है। महिला ने उसके भांजे पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+