Bhopal Faimly Suicide: पड़ोसियों व रिश्तेदारों ने किया खुलासा, साइबर ठग अश्लील VIDEO भेज कर मांग रहे थे रुपए

Bhopal Suicide News: राजधानी भोपाल में ऑनलाइन ऐप के जरिए साइबर ठगों ने एक हंसता खेलता परिवार खत्म कर दिया। ठगों ने परिवार के मुखिया भूपेंद्र विश्वकर्मा को इस तरह जाल में फंसाया कि उसे मजबूरन परिवार के साथ आत्महत्या करनी पड़ी। गुरुवार को भूपेंद्र ने दोनों मासूम बेटे को जेहर देकर और फिर खुद पत्नी के साथ फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

भतीजी के व्हाट्सएप पर भेजा था सुसाइड नोट और आखरी सेल्फी

भूपेंद्र की भतीजी रिंकी ने बताया कि उन्होंने उसका कन्यादान करने का वादा किया था। ऐसे चाचा अचानक चले जाएंगे सोचा नहीं था। भूपेंद्र ने सुसाइड नोट और आखरी सेल्फी भी सबसे पहले रिंकी को भेजी थी 3 दिन पहले भूपेंद्र की पत्नी ने पड़ोसियों को बताया था कि हम बड़े ऑनलाइन फ्रॉड में फंस गए है और मेरे पति को धमकियां दी जा रही हैं। जिस पर पड़ोसियों ने उन्हें साइबर क्राइम में शिकायत करने की सलाह दी थी।

Neighbors and relatives disclosed in the Family incident of Shiv Vihar Colony of Ratibad

रातीबड़ थाना पुलिस ने बताया कि शिव विहार कॉलोनी में रहने वाले भूपेंद्र विश्वकर्मा कोलंबिया बेस्ट कंपनी में ऑनलाइन जॉब करते थे। भूपेंद्र पर काम का प्रेशर और लोन था कंपनी ने उनका लैपटॉप हैक कर उसमें मिले कांटेक्ट पर, एडिट अश्लील वीडियो वायरल कर दिए थे। इससे भूपेंद्र बहुत परेशान हो गए थे। जिसके बाद भूपेंद्र ने पत्नी रितु के साथ गुरुवार सुबह फांसी लगा ली। फांसी लगाने से पहले उन्होंने अपने दोनों बेटों को कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर पिला दिया था।

सुपर मार्केट से ली थी कोल्ड ड्रिंक

पुलिस की जानकारी में सामने आया है कि भूपेंद्र ने बुधवार को घर के पास की दुकान से रात 8:00 ब्रेड का पैकेट लिया था इसके बाद वही के सुपरमार्केट से दो बोतल कोल्ड ड्रिंक खरीदी थी। रात 9:00 बजे परिवार के साथ खाना भी खाया बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में सल्फास मिलाकर पिला दिया था, जिसे पीने के बाद बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद पति-पत्नी ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली।

ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी भूपेंद्र की पत्नी

पड़ोसी ने बताया कि भूपेंद्र की पत्नी रितु ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी, लेकिन वह पिछले 3 दिनों से काफी परेशान थी। उसने पड़ोसियों को बताया कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है पति बहुत बड़े ऑनलाइन फ्रॉड में फंस चुके हैं आगे की जिंदगी कैसे चलेगी समझ नहीं आ रहा है।

भूपेंद्र के भतीजे रितिक विश्वकर्मा ने बताया कि 4:00 बजे चाचा ने उसे और रिंकी को सुसाइड नोट और आखरी सेल्फी भेजी थी। सुबह उठने के बाद रिंकी ने जैसे ही फोन देखा तो होश उड़ गए। उसने सभी परिजनों को बताया आनन-फानन में सभी रातीबड़ के लिए निकले। इसके बाद घर वालों ने किसी तरह घर के अंदर प्रवेश किया तो वहां का नजारा देख उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। बेड पर दोनों बच्चों के शव पड़े हुए थे, जैसे मानो दोनों गले लग कर सो रहे हो। वही पंखे पर भूपेंद्र और ऋतु का शव लटक रहा था। फंदा काटकर शव उतारे और पुलिस को जानकारी दी।

एक्स्ट्रा काम आने के लिए चक्कर में साइबर ठगों के चंगुल में फंसा भूपेंद्र

भूपेंद्र इंश्योरेंस कंपनी में काम करता था परिवार में सब ठीक-ठाक चल रहा था। इस बीच उसने ज्यादा कमाने की सोचा और पार्ट टाइम एक ऑनलाइन कंपनी से जुड़ गया। पिछले साल अप्रैल में ऑनलाइन part-time कमाने के लिए उसने ऐप के जरिए ट्रेडिंग शुरू की थी। शुरुआत में इन्वेस्टमेंट करने पर फायदा हुआ, लेकिन बड़ी रकम इन्वेस्ट करते ही ऐप बंद हो गया।

साइबर ठगों ने भूपेंद्र से एप ऑपरेटर्स में फंसे हुए पैसे निकालने के नाम पर दूसरे एप की मदद से लोन दे दिया। इसके बाद भूपेंद्र साइबर जालसाजों के चंगुल में फंसता चला गया। वहीं रिकवरी के लिए भूपेंद्र पर दबाव बनाया जा रहा था। इतना ही नहीं ठगों ने उसकी पत्नी के साथ अश्लील वीडियो भूपेंद्र के मोबाइल में सेव कांटेक्ट, दोस्तों और रिश्तेदारों के नंबर पर भेजना शुरू कर दिए। जिससे भूपेंद्र काफी डिप्रेशन में चला गया था।

साइबर ठग रिश्तेदारों के नंबर पर कॉल कर के मांग रहे थे रुपये

भूपेंद्र के रिश्तेदारों ने बताया कि साइबर ठग जिसे भी कॉल या मैसेज करते, उसे भूपेंद्र के एडिटेड अश्लील फोटो और वीडियो भेज देते थे। रिकवरी एजेंट अलग-अलग नंबरों से कॉल करते थे। ठगों ने संपर्क में रहने वालों को कई बार कॉल किए। किसी से 25 हजार ताे किसी से 10 हजार रुपए मांगे। उन्होंने बताया कि एक दिन लोन ऐप के रिकवरी एजेंट ने मुझे भी कॉल किया था।

पहले 25 हजार रूपये बाद में 10 हजार रुपए मांगे। दीपक ने बताया कि पहले तो मैंने कॉल कट कर दिया। फिर आरोपियों ने दोबारा कॉल किया। कहा था- कुछ नहीं तो 1200 रुपए तो दे दीजिए। भूपेंद्र को जब इस बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि इन कॉल को अनदेखा करो।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+