Bhopal News: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य भोपाल जेल अधीक्षक की कुर्सी पर बैठे, फोटो वायरल
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का भोपाल जेल अधीक्षक की कुर्सी पर बैठने का फोटो हुआ वायरल। अनिरुद्धाचार्य आठ अप्रैल को सेंट्रल जेल में आध्यात्मिक प्रवचन करने पहुंचे थे।

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य कथा से ज्यादा अपने बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। अभी हाल ही में कुछ दिनों से अनिरुद्धाचार्य सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। उनसे 1 करोड़ रुपए की डिमांड की गई थी। डिमांड पूरी न करने पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद भी वे डरे नहीं और रोजाना अपनी कथा करते हुए नजर आए। लेकिन अभी ताजा मामला सोशल मीडिया पर उनके एक फोटो के वायरल होने को लेकर है।
कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे भोपाल सेंट्रल जेल अधीक्षक की कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद उनकी चर्चा और ज्यादा होने लगी है। उनके इस तरह जेल अधीक्षक की कुर्सी पर बैठ जा नियम के विरुद्ध बताया जा रहा है। दरअसल किसी शासकीय अधिकारी की कुर्सी पर उसके अलावा विभागीय अन्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बैठ सकते हैं।
आठ अप्रैल को सेंट्रल जेल में आध्यात्मिक प्रवचन करने पहुंचे थे कथावाचक
कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य 8 अप्रैल को भोपाल सेंट्रल जेल में प्रवचन करने पहुंचे थे जेल अधीक्षक राकेश भांगरे उन्हें अपना गुरु मानते है और उन्हीं के आग्रह पर अनिरुद्धाचार्य इंदौर से आकर वहां पहुंचे थे। यहां पर बंधुओं के अलावा जेल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी उनके प्रवचन सुने बताया जाता है कि इसके बाद ही जेल अधीक्षक के आग्रह पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य उनके कक्ष में भी गए। वहां पहुंचकर वे जेल अधीक्षक के निवेदन पर उनकी कुर्सी पर बैठ गए इसी दौरान किसी ने उनकी तस्वीर ले ली। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications