Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कांग्रेस की डर्टी पॉलिटिक्स को ही आगे बढ़ा रहे हैं जीतू पटवारी

मध्यप्रदेश में पटवारी की भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के बाद मचे बवाल पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी अपना जनाधार खो चुकी है और लगातार 20 सालों से हाशिए पर है। ऐसे में दिग्विजयसिंह जैसे कांग्रेस के नेता चर्चा में बने रहने के लिए डर्टी पॉलिटिक्स का सहारा ले रहे हैं।

कांग्रेस नेता इसी गंदी राजनीति के लिए अब पटवारी चयन परीक्षा पर सवाल उठाकर वे प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खेल रहे हैं, उनके मनोबल को तोड़ने का काम कर रहे हैं। डॉ मिश्रा ने कांग्रेस को अपने आरोपों को तथ्यों के साथ साबित करने की चुनौती देते हुए कहा कि जीतू पटवारी जैसे नेता इस मुद्दे पर कांग्रेस की डर्टी पॉलिटिक्स को ही आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Narottam Mishra said – Jeetu Patwari is only taking forward the dirty politics of Congress

झूठ का पुलिंदा हैं कांग्रेस के आरोप

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस जो भी आरोप लगा रही है, वो बिल्कुल निराधार हैं। कांग्रेंस 1000 बच्चों के चयन की बात कह रही है, जबकि उस सेंटर से 114 के अलावा कांग्रेस 115 वें चयनित छात्र का नाम भी बताए, मैं चुनौती देता हूं। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के लोग 25 में से 25 नंबर मिलने की बात कर रहे हैं, जबकि ऐसा कर पाना कोई हंसी-खेल नहीं है। किसी छात्र को 25 में से 25 नंबर नहीं मिले हैं अपितु मैरिट में आए अभ्यर्थियों को 13 से 22 अंक के बीच ही प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ग्वालियर के एक ही सेंटर से सात लोग मेरिट में आये जबकि सत्य यह है कि इन सातों ने एक शिफ्ट में परीक्षा ही नहीं दी।

तथ्यों के साथ सवाल उठाए कांग्रेस, हर बात का जवाब मिलेगा

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेता इस मामले मे अशोकनगर के एक कोचिंग संचालक के कंधे पर बंदूक रखकर गेम खेल रहे हैं, जो स्वयं इस परीक्षा में फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि उस कोचिंग संचालक की अगर कॉल डिटेल निकाली जाए, तो स्पष्ट हो जाएगा कि उसने कितनी बार दिग्विजयसिंह से बात की है।

गृह मंत्री ने कहा कि मैं कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वो तथ्यों के साथ एक भी आरोप साबित करके बताए, उसे हर बात का जवाब मिलेगा। उन्होनें आरोपों पर बिन्दुवार जवाब देते हुए कहा कि जो कांग्रेस पर्चियों पर नौकरी देती थी वह आधुनिक परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौजवानों को बदनाम करने का प्रयास वह लोग कर रहें हैं, जिन्होंने अपनी 15 महीने की सरकार में 15 लोगों को भी नौकरी नहीं दी।

कांग्रेस की डर्टी पॉलिटिक्स को आगे बढ़ा रहे जीतू पटवारी

डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में लगातार उपेक्षित महसूस कर रहे जीतू पटवारी अपनी प्रासंगिकता को बनाए रखने के लिए आए दिन मीडिया में तथ्यहीन आरोप प्रत्यारोप की राजनीति पर उतारू हैं। अपने राजनीतिक स्वार्थ की सिद्धि के लिए कांग्रेस नेता प्रदेश के नौजवानों का मनोबल तोड़ रहे हैं। परीक्षा में अनियमितता दर्शाने के लिए कांग्रेस ने जो आधार दिए हैं वे तर्कहीन एवं हास्यास्पद हैं। हिंदी में दस्तखत करने पर कांग्रेस सवाल उठा रही है, तो वे बताएं कि क्या हिंदुस्तान में इटैलियन में हस्ताक्षर किए जाएंगे ? एक ओर मध्यप्रदेश में मेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में हो रही है, वहीं कांग्रेस को हिंदी में हस्ताक्षर करने पर आपत्ति है।

उन्होंने काह कि अपनी पार्टी में लगातार तिरस्कृत होते हुए जीतू पटवारी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत मार्च-अप्रैल में हुई परीक्षा, जिसका परिणाम जून में आया, उसका विषय अचानक से विधानसभा सत्र की कार्रवाई के दौरान मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए प्रचारित और प्रसारित किया। आज उसी झूठ को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से स्वयं को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए पुनः प्रसारित किया है। इसी झूठ के दायरे में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी घसीट लिया और उनसे भी झूठ का ट्वीट करा लिया। यह सब युवाओं के हित में भाजपा की शिवराज सरकार की नीतियों एवं प्रयासों की सफलता से बौखलाकर किया जा रहा है।

गृह मंत्री से मिले चयनित छात्र

पटवारी चयन परीक्षा में चयनित छात्रों ने शुक्रवार सुबह गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से उनके निवास पर भेंट की। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने अपनी मेहनत से परीक्षा पास की है, जबकि कांग्रेस अपने दुष्प्रचार से हमारा मनोबल तोड रही है। इस मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 'मैंने उनकी पीड़ा सुनी है। हम किसी भी नौजवान के मन में निराशा नहीं आने देंगे। चाहे वो युवा हों जो पास हुए हैं या वो भी जो पास नहीं हुए हैं, सब हमारे अपने बच्चे हैं। कुछ लोग अपने राजनीतिक और व्यावसायिक हितों के नौजवानों के मन में हीन भावना और डिप्रेशन का भाव भरना चाहते हैं, वो निंदनीय है। मेरा सभी नौजवानों से कहना है कि इनकी राजनीति का शिकार न हों। और कांग्रेस से कहना है कि अगर कोई तथ्य है तो सामने आएं और मंच लगाएं। हर सवाल का जवाब दूंगा, एक भी ऐसा सवाल नहीं होगा जिसका जवाब न दिया जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+