नर्मदा पुरम: सिवनी मालवा पुलिस ने 62 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को धर दबोचा
नर्मदा पुरम में सिवनी मालवा पुलिस ने अवैध शराब बेच रहे युवक को 62 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

नर्मदा पुरम जिले में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ विक्रेताओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिवनी मालवा पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची शराब को बेचते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उसके पास करीब 62 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ गुरु चरण सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में एवं एसडीओपी सिवनी मालवा के नेतृत्व में अवैध शराब का व्यापार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 14 अप्रैल को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम बिल्दी रोड पर एक व्यक्ति, जिसने काले रंग की टीशर्ट पहनी हुई है। वह मोटरसाइकिल पर रखकर काफी मात्रा में अवैध शराब का विक्रय कर रहा है। सूचना के बाद थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला की टीम मौके पर पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से अवैध शराब का व्यापार कर रहे आरोपी की घेराबंदी शुरू की गई।
इसके बाद मुखबिर की सूचना पर टीम द्वारा तत्काल बताए गए स्थान बिल्डी रोड पुलिया के पास सिवनी मालवा पहुंचकर दबिश व घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अविनाश पिता अर्जुन यादव उम्र 35 साल व निवास ग्राम बंडीपुरा बताया। पूछताछ करने पर अविनाश ने स्वयं की मोटरसाइकिल पर कुप्पी से अवैध रूप से शराब बेचने के लिए आना बताया और प्लास्टिक की कुप्पी के संबंध में पूछताछ करने पर उसने कुप्पी में हाथ भट्टी से बनी हुई कच्ची शराब होना बताया और कोई भी वेद लाइसेंस शराब बिक्री के संबंध में नहीं होना बताया। पुलिस ने मौके से कुल 62 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जिसकी कीमत करीब ₹62 हजार बताई जा रही है। उसको जब्त कर लिया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जिसका नंबर (MP05-MT3231) को भी जब्त कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications