MP Election 2023: भोपाल की 7 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के पैनल में एक सीट पर सिंगल तो कुछ सीटों पर तीन नाम
Bhopal Congress News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पिछले दिनों कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर गंभीर मंथन हुआ है। पीसीसी चीफ कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लगभग आधी सीटों पर अपने दावेदारों को लेकर पूरा होमवर्क कर लिया है। बताया जा रहा है कि राजधानी की सभी विधानसभा सीटों के पैनल तैयार किए गए है।
कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर में संभावित उम्मीदवारों के नाम का एक पैनल तैयार किया है। जिसमें कुछ नाम गोपनीय तरीके से पैनल में शामिल किए गए हैं। भोपाल की सातों विधानसभा सीटों पर भी पैनल तैयार हुआ है, इसमें एक सीट पर सिंगल तो कुछ सीटों पर तीन नाम है। इस पैनल को तैयार करने में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष की राय भी शामिल की गई है।

बैरसिया विधानसभा क्षेत्र भोपाल
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैरसिया विधानसभा क्षेत्र से तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है। जिसमें पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयश्री हरिकरण का नाम शामिल है, तो दूसरा नाम दिग्विजय सिंह के करीबी रामभाई मेहर का है। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर को गोपनीय रूप से पैनल में शामिल किया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में संघ का खासा दबदबा है और ये सीट हिंदुत्व से खासा प्रभावित है। हालांकि ये सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है और यहां पर दलित, पिछड़े वोटों की संख्या सर्वाधिक है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयश्री हरीकरण को रिपीट कर सकती है। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आकलन है कि यदि इस सीट पर समीकरण ठीक बैठ जाए तो ये सीट कांग्रेस के खाते में आ सकती है।
दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र भोपाल
राजधानी भोपाल की चर्चित विधानसभा सीट पहले से ही कांग्रेस के खाते में है। कांग्रेस पार्टी ने जो पैनल तैयार किया है। उसमें इस विधानसभा क्षेत्र से सिंगल नाम ही आगे भेजा गया है, जिसमें पीसी शर्मा का नाम शामिल है। शर्मा ने पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को चुनाव हराया था। सिटिंग विधायक होने के कारण शर्मा का सिंगल नाम रखा गया है। दूसरी और कांग्रेस नेता संजीव सक्सेना भी यहां से दावेदारी कर रहे हैं। कई जगह उनके कार्यक्रमों के होर्डिंग्स लगे हैं, लेकिन उनका नाम कांग्रेस के पैनल में शामिल नहीं है।
मध्य विधानसभा क्षेत्र भोपाल
मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का टिकट कंफर्म माना जा रहा है। उन्होंने इस हिसाब से तैयारी भी शुरू कर दी है, लेकिन कांग्रेस के पैनल में साजिद अली का नाम भी जोड़ा गया है। दरअसल, साजिद पिछले कई विधानसभा चुनाव से टिकट की दावेदारी कर रहे है। गौरतलब है कि भाजपा ने यहां से धुव्र नारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने चुनावी तैयारी भी शुरू कर दी है। क्षेत्रभर में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जगह-जगह उनकी दावेदारी के होर्डिंग्स लगाए गए हैं।
उत्तर विधानसभा क्षेत्र भोपाल
उत्तर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील के बेटे का नाम पैनल में शामिल किया है। इसके अलावा नासिर इस्लाम का नाम भी पैनल में जोड़ा गया है। अकील लंबे समय से बीमार है और अपने बेटे आतिफ अकील के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। हालांकि यहां से उनके भाई आमिर अकील ने भी टिकट मांगा है लेकिन उनका नाम पैनल में शामिल नहीं किया गया बता दे कि भाजपा ने यहां से पूर्व महापौर आलोक शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। इस क्षेत्र में ओवैसी की AIMIM की दावेदारी भी रहेगी।
नरेला विधानसभा क्षेत्र भोपाल
राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा क्षेत्र से रामेश्वर शर्मा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने पैनल में दो नाम रखें है। जिसमें पिछली बार चुनाव लड़ने वाले नरेश ज्ञानचंदानी और पूर्व विधायक जितेंद्र डागा का नाम शामिल है। डागा पहले भाजपा से विधायक रह चुके हैं। बाद में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी, लेकिन अब टिकट के लिए जोड़-तोड़ कर रहे हैं। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस क्षेत्र में काम तो किया, लेकिन अभी भी इस क्षेत्र में लोग विस्थापन और बिजली, पानी, सड़क की समस्याओं से परेशान है।
नरेला विधानसभा क्षेत्र भोपाल
नरेला विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की माने तो यहां से भाजपा के मंत्री विश्वास सारंग को मनु शुक्ला टक्कर दे सकते हैं। दरअसल, नरेला विधानसभा क्षेत्र में विश्वास सारंग लगातार जीते हुए आ रहे हैं। लेकिन क्षेत्र में तब भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, ऐसे में क्षेत्र की जनता मनोज शुक्ला के साथ जा सकती है। कांग्रेस ने अपने पैनल में मनोज शुक्ला के साथ महेंद्र सिंह चौहान का नाम भी शामिल किया है। वहीं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष के पति आसिफ जकी का नाम भी इसमें जोड़ा गया है। महेंद्र सिंह चौहान को पहले भी टिकट मिल चुका है, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए पार्टी ने यहां पर तीन नामों का पैलन तैयार किया है।












Click it and Unblock the Notifications