Bhopal News: गोविंदपुरा इलाके में मेडिकल की छात्रा से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म और आप्रकृति कृत्य
Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में मेडिकल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां छात्रा का दोस्त शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत लूट रहा था। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य भी किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ के दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार भारतीय निकेतन में रहने वाली 29 वर्षीय युवती मेडिकल की छात्रा है। कुछ समय पहले परीक्षा देने के लिए ग्वालियर गई थी, जहां पर उसकी मुलाकात प्रिंस राज मथुर नामक युवक से हो गई थी। इसके बाद दोनों बातचीत करने लगे धीरे-धीरे फोन पर नजदीकियां बढ़ गई और दोस्ती प्रेम-प्रसंग में तब्दील हो गई।

इस दौरान आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर जनवरी के महीने में युवती के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसके बाद में लगातार युवती का शोषण करता रहा। जब कभी युवती शादी की बात करती तो वे टाल देता था और बाद में उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले उसने जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य भी किया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। गोविंदपुर थाना पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 और धारा 377 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications