नगरी निकाय उपचुनाव: 13 में से 7 बीजेपी और 6 सीट कांग्रेस ने जीती, नेताओं की खींचतान से भाजपा को हुआ नुकसान
MP Nagriya Nikay By-Election Result: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नगरी निकाय उपचुनाव के परिणाम सामने आए है। जहां पर 13 स्थानों पर पार्षदों के लिए कराए गए चुनाव में भाजपा को 7 और कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव परिणामों के मुताबिक सागर जिले के बिलहरा और बांदरी, मुरैना के जौरा, सतना के कोटर, छिंदवाड़ा नगर निगम, शहडोल के बुढार, नीमच के रतनगढ़ नगरी निकाय में हुए पार्षद पद के चुनाव में बीजेपी जीती है। वही बुरहानपुर के शाहपुर, देवास के सतवास, मंदसौर नगर पालिका, धार के सरदारपुर, छिंदवाड़ा के डोंगर परासिया और सतना नगर निगम में हुए पार्षद के पद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली है।

कमलनाथ के गढ़ में खिला कमल
छिंदवाड़ा में नगरी निकाय चुनाव में पार्षद प्रत्याशी की जीत पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि यह बीजेपी सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से मिलने वाले लाभ और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के कांग्रेस हराओं अभियान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है। आगामी चुनाव में छिंदवाड़ा से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।
चुनाव की शुरुआत जीत के साथ: नरोत्तम मिश्रा
वहीं प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने छिंदवाड़ा जीत को लेकर कहा कि छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत एक शुभ संदेश है। चुनाव की शुरुआत जीत के साथ हो गई है। बता दे छिंदवाड़ा नगर निगम चुनाव में वार्ड क्र 42 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सन्दीप चौहान ने 436 वोटों से जीत दर्ज की। पूर्व मुख्यमंत्री के क्षेत्र में इस जीत से भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित है।
जहां बीजेपी हारी, वहां नेताओं की खींचतान बनी वजह
उपचुनाव में 13 में से छह पार्षद जिताने में सफल रहे कांग्रेस जहां ऐसे बीजेपी के प्रति विरोध का परिणाम बता रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की राह बनने की उम्मीद देख रही है। वहीं बीजेपी में पार्टी के कैंडिडेट की हार के पीछे स्थानीय नेताओं की आपसी खींचतान को कारण माना जा रहा है। सतना नगर निगम में सांसद और महापौर के अलग-अलग समर्थकों को साधने की कोशिश को हार की वजह बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications