Bhopal News: मशहूर कारोबारी और लग्जरी होटल जहांनुमा पैलेस के मालिक नादिर राशिद ने खुद को मारी गोली, हुई मौत
Bhopal Jahannuma Palace News: शहर के श्यामला हिल्स थाना इलाके में स्थित होटल जहांनुमा पैलेस के मालिक नादिर रशीद ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना के पीछे उनकी लंबे समय से चल रही बीमारी और डिप्रेशन का दुखद कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया भेज दिया गया है।
लग्जरी होटल के मालिक के सुसाइड की घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की माने तो नादिर रसीद की उम्र करीब 65 साल से अधिक थी उन्होंने खुद को अपने कमरे में गोली मारी। फिलहाल पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

बता दे नादिर राशिद भोपाल की शासिका सुरैय्या के बेटे थे। आज उन्होंने अपने कमरे में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की गहन जांच कर रहे हैं। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और बताया है कि नादिर राशिद की उम्र करीब 65 वर्ष से अधिक थी। उन्होंने अपने कमरे में गोली मारी थी, हालांकि सुसाइड नोट अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना स्थल की जांच शुरू कर दी गई है।
नादिर राशिद के आत्महत्या की सूचना मिलते ही उनके चाहने वालों और परिचितों का घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। उनके निवास स्थान पर सैकड़ों की संख्या में लोगों उन्हें श्रद्धांजलि देने कि लिए एकत्रित हो गए है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications