Bhopal News: लाडली बहना संवाद कार्यक्रम में CM शिवराज बोले- बहनों की जिंदगी बदलने के लिए कर रहा हूं काम
भोपाल की ईदगाह हिल्स में लाडली बहना योजना के संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुस्लिम बहनों ने भी फूल बरसा कर किया स्वागत।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए जिलों में जाकर महिलाओं से सीधा संवाद कर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल में बहनों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान महिलाओं ने तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पैसा है तो इज्जत है। पैसा नहीं तो तुरंत नजरें बदलती हैं। यह पैसा बहनों की इज्जत बढ़ाएगा। उनमें आत्मविश्वास बढ़ाएगा। अब तक 1.20 करोड़ बहनों ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए आवेदन भरा है। और इस पर सरकार चलाने वाले इस भाई को 12 हजार करोड़ की व्यवस्था करनी पड़ेगी। अभी 3 दिन का समय बाकी है इसलिए ₹1000 के हिसाब से 15 से 16 हजार करोड़ रुपये सालाना तक का बिल आप इस भैया का बनेगा पर चिंता नहीं करना आपके खाते में पैसा डलेगा। चलेगा और हर हाल में डलेगा।
बता दे सीएम शिवराज जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे महिलाओं ने तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राजधानी के ईदगाह हिल्स स्थित योग केंद्र में लाडली बहना संवाद कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से संवाद के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता बहनों की जिंदगी बदलने की है और इसके लिए मैं काम कर रहा हूं। उन्होंने संवाद के दौरान महिलाओं से कहा कि वे सगे भाई है या सौतेले भाई हैं। जवाब सगे भाई का मिला तो कहा कि आपको हर महा मिलने वाले ₹1000 बुरे वक्त में काम आएंगे सीएम शिवराज ने कहा कि मैं जानता हूं कि महिलाएं फालतू खर्च नहीं करती इसलिए जब पति को पैसे की दिक्कत होगी तो वह उसको देंगी। क्योंकि वह अपने पति और बच्चों को दुख नहीं देख पाती हैं साथ ही वह पैसा महिलाओं को अपने आवश्यकता पूर्ति में भी काम आएगा।
बुर्का पहनी मुस्लिम महिलाओं ने भी किया स्वागत
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में पहुंचने पर महिलाओं ने तिलक लगाकर और फूलों की बारिश कर उनका वेलकम स्वागत किया स्वागत करने पहुंची महिला में मुस्लिम बहुल इलाकों की बुर्का पहनकर पहुंची बहने भी शामिल थी। कई बहने लाडली बहना योजना की तख्तियां लेकर योजना शुरू करने पर सीएम को धन्यवाद देने पहुंची थी। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आलोक शर्मा और महापौर मालती राय भी मौजूद रही।
महिलाओं के भराए फॉर्म, गाए गीत
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के कार्यक्रम में सबसे पहले यहां महिलाओं के फॉर्म भरवाए और पूरी प्रक्रिया देखी। इसके बाद संबोधन के अंत में उन्होंने फूलों का तारों का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है.. गीत भी गाया सीएम शिवराज ने कहा कि हर वार्ड में लाडली बहना सेना भी बनाई जाएगी जो महिलाओं के हित में काम करेगी। उन्होंने महिलाओं से स्वसहायता समूहों से जुड़कर अपनी आमदनी बढ़ाने को भी कहा।
राजधानी के कई क्षेत्रों में सीएम ने किया दौरा
लाडली बहना योजना को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के कई क्षेत्रों का दौरा किया उन्होंने आज टीला जमालपुरा पंचशील नगर और बरखेड़ी के रसिया स्कूल में भी महिलाओं से बातचीत की यहां भी उन्होंने महिलाओं से योजना के फॉर्म भर आने के साथ उनके साथ संवाद किया।












Click it and Unblock the Notifications