Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana : मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना में बिना गारंटी मिलेगा 50 लाख तक का लोन

भोपाल, 22 मार्च। युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार 31 मार्च को मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना लॉन्च करेगी। योजना के तहत युवाओं को सरकार खुद का काम शुरू करने के लिए 1 लाख से लेकर 50 लाख रुपए तक का लोन मुहैया कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना 2022

मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना 2022

मध्य प्रदेश में लॉन्च होने जा रही मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना 2022 ( Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana ) की खास बात ये हे कि इसके तहत लोन के लिए कोई गारंटी कागजात की दरकार नहीं होगी। योजना से मध्य प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। बता दें कि 31 मार्च 2022 को मध्य प्रदेश के भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे इन्टरनेशनल कन्वेशन सेंटर से सीएम शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना की शुरुआत करेंगे। साथ ही योजना की लांचिंग का कार्यक्रम सभी जिला मुख्यालयों पर भी किया जाएगा।

 मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना 2022 में लोन की गारंटी नहीं

मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना 2022 में लोन की गारंटी नहीं

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना के जिला स्तरीय लंचिंग कार्यक्रम में इस योजना के सभी लाभार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा और उन्हें स्वीकृति एवं वितरण-पत्र दिये जायेंगे। योजना के तहत युवाओं को खुद का उद्यम स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपए तक का ऋण मुहैया कराया जाएगा। इस लोन की गारंटी सरकार देगी।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना की पात्रता

मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना की पात्रता

1. आवेदक को मध्य प्रदेश का निवासी होना जरूरी है।

2. केवल बेरोज़गार ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
3. आवेदक के पास बैंक खाता होना जरूरी है।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

1. आधार कार्ड

2. बैंक पासबुक की कॉपी
3. निवास प्रमाण पत्र
4. राशन कार्ड
5. मोबाइल नंबर
6. पासपोर्ट साइज फोटो

 29 मार्च को रोजगार दिवस मनाया जाएगा

29 मार्च को रोजगार दिवस मनाया जाएगा

मीडिया से बातचीत में उद्योग आयुक्त पी नरहरि ने सोमवार को बताया कि प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 29 मार्च को रीवा जिला मुख्यालय में होगा। कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण न्यूज चैनल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। इस प्रसारण को जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी दिखाने की व्यवस्था जिला प्रशासन ने की है।

सीएम उद्यम क्रान्ति योजना के लाभ

सीएम उद्यम क्रान्ति योजना के लाभ

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना को सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार देने के उद्देश्य से शुरू किया था। योजना के माध्यम से सरकार विभिन प्रकार के गारंटी लोन लाभार्थियों को फ्री में प्रदान करती है, जिसके माध्यम से खुद का उद्यम शुरू करके रोज़गार प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप भी Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana 2022 के अंतर्गत अपना पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना

1. लोन के लिए किसी तरह की गारंटी देने की आवश्यकता नहीं है।

2. योजना के अंतर्गत लाभार्थी को ऋण पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
3.मध्य प्रदेश में इस योजना के माध्यम से बेरोज़गारी दर में गिरवाट आएगी।
4. प्रदेश के केवल बेरोज़गार नागरिक ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
5. आवेदक को लाभ की राशि सीधे उसके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर माध्यम से मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+