BJP ने जिन गुंडों को पाला था अब वो ही कर रहे उनके नेताओं की हत्या-शाह

Bhopal News, भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा नेता प्रहलाद बंधवार व मनोज ठाकरे की हत्या के मामले में कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अजय शाह ने कहा है कि जिस पार्टी ने गुंडे-मवालियों को पाला, अब वहीं उनके नेताओं की हत्या कर रहे हैं। कांग्रेस नेता अजय शाह ने कहा कि बीजेपी अब कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर कांग्रेस को बदनाम कर रही है।

ST Front State President Ajay Shahs Statement on Madhya pradesh BJP leaders Murder case

अजय शाह ने कहा कि इन घटनाओं के लिए इन्हीं के लोग जिम्मेदार हैं। बड़वानी में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या के मामले को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मंदसौर नगर पालिकाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार व इंदौर व्यवसायी संदीप अग्रवाल के बाद अब इस घटना को भी ले लीजिए, बीजेपी ने अपने शासन काल में गुंडे-मवालियों को पाला-पोसा और अब यही बीजेपी नेताओं का कत्ल कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बड़वानी में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की सुबह उस वक्त हत्या कर दी गई थी। जब वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उनकी बॉडी खेत के पास मिली। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। घटनास्थल के पास पुलिस को खून से सना एक पत्थर मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उनकी पत्थर मारकर हत्या की गई है।

मनोज ठाकरे हत्याकांड
बलवाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे रविवार सुबह घूमने निकले थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ी। उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। थोड़ी बाद पता चला कि राधा स्वामी भवन के पास उनका शव पड़ा है। सिर कुचला हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उनकी हत्या कर शव वहां पटक दिया।

मंदसौर पालिकाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार हत्याकांड
गुरुवार शाम को मंदसौर पालिकाध्यक्ष व भाजपा नेता प्रहलाद बंधवार जिला सहकारी बैंक समिति के बाहर खड़े थे।इसी दौरान उनका साथ रहा भाजपा नेता मनीष बैरागी वहां बुलेट पर सवार होकर आया। दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई और मनीष ने बंदूक से उनके सिर में गोली मार दी, जिससे बंधवार की मौके पर ही मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+