Bhopal News: टिकट कटने के बाद पुराने अंदाज में नजर आई सांसद ठाकुर, सीहोर में शराब की दुकान का तोड़ा ताला
MP Pragya Singh Thakur News: भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर टिकट कटने के बाद अपने पुराने अंदाज में नजर आई। उन्होंने सीहोर पहुंचकर अवैध शराब की दुकान पर जमकर बवाल किया और दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखी शराब को नष्ट कर दिया।
सांसद प्रज्ञा ने सीहोर में पहुंचकर अपनी पार्टी के स्थानीय विधायक सुदेश राय पर अवैध शराब दुकान चलाने का आरोप लगाया। इसके बाद, हथौड़ा लेकर उन्होंने दुकान का ताला तोड़ा और शराब को नष्ट कर दिया। इस दौरान, पुलिसकर्मी उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे और उनसे रुकने की अपील करते रहे। प्रज्ञा ने यह दावा किया कि वह उन्हें हटाने की मांग करेंगी।

प्रज्ञा ने यह भी कहा कि उन्होंने कलेक्टर से संबंधित आबकारी अधिकारी को हटाने को कहा है और एसपी को भी डांटा है कि उन्होंने गलत जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "मुझे शर्म आ रही है कि ठेका भाजपा विधायक का है। मैं उन्हें हटाने की मांग करूंगी।"
पुलिस ने प्रज्ञा को रोका। इस पर प्रज्ञा ने कहा कि गिरफ्तार करना है तो कर लीजए। विधायक सुदेश राय ने सांसद के आरोपों पर कुछ भी कहने से मना कर दिया।
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद, आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर 890 लीटर अवैध शराब को जब्त किया है। अबकारी विभाग की सब इंस्पेक्टर ने बताया कि आबकारी एक्ट के तहत इस अपराधिक मामले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, और इसकी जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications