Bhopal News: फर्जी साइन करके लोन लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को लगाया 22 लाख रुपए का चुनाव
Bhopal News: राजधानी भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई के फर्जी साइन करके 22 लाख 59 हजार रुपए का लोन ले लिया। छोटे भाई ने इस खुलासे के बाद अपने बड़े भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
इस मामले में एमपी नगर नगर थाना पुलिस ने छोटे भाई से दस्तावेज तलब किए हैं, ताकि आगे की कार्रवाई हो सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है कि फरियादी महेश शर्मा करोड़ में रहते हैं उनके बड़े भाई ललित शर्मा की एमपी नगर जोन वन में एक दुकान है। दोनों ने मिलकर 2016 में पंचवटी कॉलोनी करंज में एक प्लॉट खरीदा था इसके बाद महेश को किसी काम के कारण लोन लेने की जरूरत थी वह बैंक पहुंचे तो मालूम चला कि उनके और उनके भाई के नाम पर संयुक्त तरीके से 22 लाख 59000 का लोन पहले से चल रहा है।
इसके बाद यह खुलासा हुआ कि बड़े भाई ने फर्जी साइन करके यह लोन लिया है। शिकायत के बाद अब पुलिस इस मामले में पड़ताल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications