MP Local Election: निकाय चुनाव की काउंटिंग कल, कहीं गड़बड़ी मिलेगी तो हेलीकॉप्टर से तुरंत पहुंचेंगे कमलनाथ

भोपाल, 16 जुलाई। मध्यप्रदेश में 17, जुलाई को होने वाली काउंटिंग के लिए कांग्रेस कमर कस ली है और इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हेलीकॉप्टर के साथ तैयार रहेंगे। गड़बड़ी की खबर मिलने पर कमलनाथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचेंगे। कमलनाथ के साथ कांग्रेस की लीगल सेल की टीम भी साथ रहेगी। बता दें गड़बड़ी मिलने पर लीगल टीम के साथ किसी भी नगर में पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर तैयार रहेगा।

Kamal Nath

मतगणना के लिए विशेष व्यवस्था

पीसीसी चीफ कमलनाथ 17 जुलाई को प्रदेश के 11 नगरीय निगमों में होने वाली काउंटिंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। काउंटिंग के दिन कमलनाथ भोपाल में बनाए गए विशेष चुनाव कंट्रोल रूम में बैठकर पूरे प्रदेश की काउंटिंग पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ मोबाइल पर संवाद के लिए भी मौजूद रहेंगे।

तत्काल मौके पहुचेंगे कमलनाथ

मतगणना के दौरान किसी भी नगर में किसी तरह की गड़बड़ी होने की खबर मिलने पर कमलनाथ अपनी वरिष्ठ अधिवक्ताओं की लीगल टीम के साथ विशेष हेलीकॉप्टर से तत्काल उस नगर में पहुंचेंगे। इसके लिए हेलीकॉप्टर भी विशेष रूप से तैयार रहेगा और पूरी लीगल टीम भी नियम कानून कायदे के दस्तावेजों के साथ तैयार रहेगी।

हाल ही में पर्यवेक्षक हुए नियुक्त

इसकी जानकारी सभी नगरी निगमों के महापौर प्रत्याशी और संबंधित नगर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष को दे दी गई है। बता दें कि मतगणना के लिए हाल ही में कमलनाथ ने हर नगर के लिए 1 पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है। उसके बाद अब यह 1 और विशेष व्यवस्था कर दी गई है ।

काउंटिंग को लेकर कांग्रेस तैनात

इसे लेकर कांग्रेस के.के मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि 17 जुलाई की काउंटिंग के समय सत्ताधारी पार्टी प्रशासन के दुरुपयोग की कोशिश कर सकती है। यह चुनाव सत्य और झूठ के बीच चुनाव है। जनता ने बड़े पैमाने पर कांग्रेस पार्टी को मतदान किया है, और वह इमानदारी से मतगणना किए जा सकें, इसके लिए कमलनाथ खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे। कमलनाथ के अलावा बाकी वरिष्ठ नेताओं को पहले ही नगरीय निगम चुनाव के काउंटिंग के लिए अलग-अलग शहर में तैनात कर दिया गया है जहां भी काउंटिंग की प्रक्रिया पर पूरी नजर रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+