MP : गृहमंत्री Narottam Mishra ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बताया चुनावी हिंदू,रामसेतु को लेकर कही बड़ी बात
MP के गृह मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को चुनावी हिंदू बताया है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाले इसलिए राहुल गांधी मंदिर मंदिर जाएंगे।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को चुनावी हिंदू बताया है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाले इसलिए राहुल गांधी मंदिर मंदिर जाएंगे। दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अगले माह नवंबर में मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी पीसी शर्मा के अनुसार राहुल गांधी महाकाल लोक के दर्शन और नर्मदा नदी का पूजन भी करेंगे। इसी बात को लेकर जब पत्रकारों ने गृहमंत्री से सवाल किया तो उन्होंने राहुल गांधी को चुनावी हिंदू बता दिया।
Recommended Video

भोपाल में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा के भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक पूरी यात्रा में कई मंदिर आए, लेकिन राहुल गांधी किसी मंदिर में गए क्या? उन्होंने कहा कि मीनाक्षीपुरम मंदिर, रामेश्वरम जैसे और दूसरे हमारी आस्था के केंद्रों में अब तक राहुल गांधी नहीं गए। क्योंकि वहां चुनाव नहीं होने हैं। लेकिन मध्य प्रदेश में चुनाव होना है इसलिए राहुल गांधी मंदिर-मंदिर जाएंगे। इसलिए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को चुनावी हिंदू बताया हैं।
वही अक्षय कुमार की मूवी राम सेतु को लेकर गृहमंत्री ने बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हमारी आस्था के केंद्र और आराध्य हैं।अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'राम सेतु' ने आस्था को केंद्र में रखकर वैज्ञानिक प्रामाणिकता के साथ भगवान राम और राम सेतु को काल्पनिक बताने वालों को एक जवाब दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिन लोगों ने रामसेतु को काल्पनिक बताया था। उसकी समय सीमा तक गलत बता दी थी। लेकिन इस फिल्म में जिस तरह से धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों तरह से फिल्मांकन किया गया है, वो हम सब को देखना चाहिए। आखिर हमें आने वाली पीढ़ी को जवाब भी तो देना है।












Click it and Unblock the Notifications