MP के गृह मंत्री मिश्रा ने शबाना आज़मी,नसरुद्दीन शाह और जावेद अख्तर की मानसिकता को बताया घटिया
एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह जैसे लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग के स्लीपर सेल के एजेंट है जो सिर्फ भाजपा शासित राज्यों में हुई घटनाओं पर ही हल्ला मचाते हैं
भोपाल, 2 सितंबर। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर फिल्म अभिनेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है और उन्हें कहा कि शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह जैसे लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग के स्लीपर सेल के एजेंट है जो सिर्फ भाजपा शासित राज्यों में हुई घटनाओं पर ही हल्ला मचाते हैं, जबकि कांग्रेस शासित राजस्थान और झारखंड जैसे राज्यों में हो रही घटनाओं पर मौन रहते हैं। अब ऐसे लोगों की कलई खुल चुकी हैं।

गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि जब राजस्थान में कन्हैया लाल के साथ घटना हुई तब न शबाना आजमी, नसरुद्दीन शाह जावेद अख्तर इनमें से किसी ने भी इस घटना को लेकर कोई बयान नहीं दिया। क्योंकि यह कांग्रेस शासित राज्य में हुई थी। उन्होंने कहा कि टुकड़े टुकड़े गैंग भले ही अपने को धर्मनिरपेक्ष बताते हो लेकिन घटनाओं को दो नजरों से देखने की मानसिकता उनके घटिया पन को उजागर करता है। अब इन अवार्ड वापसी व टुकड़े गैंग की असलियत देश में लोग समझने लगे।
वहीं 15 महीने के कमलनाथ और 15 साल के शिवराज के कार्यकाल पर तुलना के सवाल पर उन्होंने कहा कि शिवराज और कमलनाथ में कोई तुलना नहीं हो सकती है। शिवराज सिंह 15 सालों से मुख्यमंत्री हैं और कमलनाथ जी सिर्फ 15 महीने ही मुख्यमंत्री रहे। सीएम शिवराज आपदा के समय में जनता के साथ खड़े रहने वाले जननायक है।
दंडित बंदियों की रिहाई पर बोले गृहमंत्री
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आजीवन कारावास से दंडित बंदियों की रिहाई की अवधि की प्रस्तावित नीति-2022 के अंतर्गत 15 अगस्त, 26 जनवरी के साथ अब 14 अप्रैल बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती और 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी जयंती पर भी जेलों से पात्रित बंदियों की रिहाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications