MP में कांग्रेस MLA अजब सिंह गजब है, गृह मंत्री की चरण वंदना, बोले- सब कुछ आपकी कृपा से हुआ video viral
एमपी हाईकोर्ट से राहत मिलते ही सुमावली सीट से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह गृहमंत्री के दरबार में पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, अजब सिंह नरोत्तम मिश्रा को बोले कि सब आप की कृपा से हुआ है।

MP Congress MLA ajab singh kushwaha:एमपी हाईकोर्ट से राहत मिलते ही सुमावली सीट से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह गृहमंत्री के दरबार में पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें अजब सिंह, नरोत्तम मिश्रा के पैर छूते और यह कहते नजर आ रहे है कि-'सब कुछ आपकी कृपा से हुआ है'। जिसके सियासी गलियारे में कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि कुशवाह ने सफाई भी दी कि वे कांग्रेस के वफादार सिपाही है और गृहमंत्री नरोत्तम उनके बड़े भाई, इसलिए मिलने पहुंचा था।

मुरैना जिले के सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह की गजब तस्वीर सामने आई है। दो दिन पहले तक कुशवाह की विधायकी ख़त्म होने पर तलवार लटक रही थी। जिस पर उनको एमपी हाई कोर्ट से फिलहाल बड़ी राहत मिली। सरकारी जमीन बेंचने और धोखाधड़ी के मामले में MP MLA कोर्ट से सुनाई गई दो साल की सजा पर स्थगन आदेश मिला है। जिसके बाद कुशवाहा भोपाल गृह मंत्री के दरबार में पहुंचे। फिलहाल बड़ा खतरा टला और अभी गिरफ्तार नहीं हो सकते तो कुशवाह की किसी से भी सौजन्य भेंट की तो बनती है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के पैर छूकर आशीर्वाद लेने तक भी बात ठीक थी। लेकिन इसके साथ ही जब उन्होंने गृहमंत्री से यह कहा कि- 'सब कुछ आपकी कृपा से हुआ'। तो सियासी मायने निकलना लाजमी भी है। अब वही हो रहा है।

Recommended Video

आपको बता दें कि 2018 में के चुनाव में सिंधिया समर्थक ऐंदल सिंह कंसाना ने कांग्रेस से चुनाव लड़ते हुए बीजेपी से अजब सिंह कुशवाह को हराया था। बाद में सत्ता बदली तो कंसाना बीजेपी शामिल हो गए और 2020 में उपचुनाव हुए। तब कुशवाह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। उपचुनाव में उन्होंने कंसाना को हराया। कोर्ट से राहत मिलने के बाद सामने आई अजब सिंह की नई तस्वीर कई सवालों को भी जन्म दे दिया हैं।












Click it and Unblock the Notifications