MP News: PCC चीफ कमलनाथ का बड़ा बयान, कहा- सरकार में आने पर महिलाओं को भत्ता देगी कांग्रेस

सीएम शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना के काउंटर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी अपना दांव खेला हैं। उन्होंने प्रदेश की आधी आबादी को साधने के लिए घरेलू यानी हाउसवाइफ के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है।

सरकार में आने पर महिलाओं को भत्ता देगी कांग्रेस: कमलनाथ

मध्यप्रदेश में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में प्रदेश की आधी आबादी यानी महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए शिवराज सरकार का मास्टर स्ट्रोक मानी जा रही मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के काट में कांग्रेस निश्चित भत्ता योजना प्रस्तुत करने वाली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सरकार में आने पर महिलाओं को बता देंगे। हालांकि कितना होगा, यह अभी बताया नहीं।

बता दे मध्यप्रदेश में दो करोड़ 60 लाख 23 हजार 733 महिला मतदाता हैं। मुख्यमंत्री ने बड़े वर्ग को साधने के लिए लाडली बीमा योजना लागू करने का निर्णय लिया है इसमें 23 से 60 साल तक की विवाहित महिलाओं को ₹1000 प्रतिमा दिए जाएंगे। प्रारंभिक आकलन के अनुसार एक करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रति माह रोज योजना का लाभ मिलेगा।

कांग्रेस ने इसकी काट के लिए प्रति माह निश्चित भत्ता देने की योजना लाने का दावा किया है। वचन पत्र तैयार करने वाली समिति के सदस्यों ने बताया कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश सरकार की लोकप्रिय योजनाओं का अध्ययन कराया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता देने की घोषणा की। थी प्रदेश में भी इसी ही लागू किया जा सकता हैं। उधर, प्रदेश कांग्रेस ने महिलाओं के लिए अलग से वचन पत्र जारी करने को कहा है। इसमें पार्टी सरकार में आने पर महिलाओं के लिए खुशहाली मिशन लागू करेगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि कमलनाथ अपनी विश्वसनीयता समाप्त कर चुके है पिछले चुनाव में 972 वादे किए थे, लेकिन सवा साल सरकार में रहने पर एक भी वादे पूरे नहीं हुए। एक बार धोखा हो सकता है पर बार-बार नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+