सभी वर्गों को साधने वाला होगा मोहन यादव सरकार का अंतरिम बजट, देवड़ा बोले- योजनाएं चलती रहे इलके लिए लेखानुदान

MP News: मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला अंतरिम बजट (लेखानुदान) कुछ देर बाद पेश किया जाएगा। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट भाषण पढ़ेंगे। इस फाइनेंशियल ईयर (2024-25) के पहले चार महीनों के लिए यह बजट करीब एक लाख करोड़ का होगा।

देवड़ा ने कहा है कि प्रदेश सरकार मोदी की गारंटी पर काम कर रही है। अंतरिम बजट में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने, एक्सप्रेस-वे निर्माण को गति देने, औद्योगिक केंद्रों के विकास, स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने, और संशोधित नीतियों के अनुरूप अनुदान देने के लिए भी राशि का प्रावधान किया जा सकता है। सभी योजनाएं चलती रहे इलके लिए लेखानुदान लाया जा रहा है।

MP budget of Mohan Yadav government, Jagdish Deora Vote on Account for all schemes

मुख्य बजट लोकसभा चुनाव के बाद जुलाई में मानसून सत्र के दौरान पेश किया जाएगा। अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति और मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए राशि निर्धारित की जाएगी। आयुर्वेदिक कालेज की स्थापना, जननी एक्सप्रेस वाहनों की संख्या में वृद्धि, सिंहस्थ 2028, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सहित अन्य योजनाओं के लिए विभागों को राशि आवंटित की जाएगी। केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए भारत सरकार ने अंतरिम बजट में साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। इस अनुपात में प्रदेश सरकार राज्यांश की व्यवस्था करेगी। एकीकृत पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना के लिए भी प्रतीकात्मक प्राविधान किया जा सकता है।

वहीं इनकम टैक्स के नोटिस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं को ब्लैकमेल कर रही है। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने यह कहा है कि समन जारी करने का प्रयास केवल कांग्रेस सदस्यों को ही क्यों किया जा रहा है, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें डरने का कोई इरादा नहीं है और वे सच्चाई के साथ मुकाबला करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास किसी भी छुपाने के लिए कुछ नहीं है और वे 21 तारीख को पूरी तरह से उपस्थित रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+